INDIA ब्लॉक की कल होगी वर्चुअल बैठक, नीतीश को बनाया जा सकता है गठबंधन का संयोजक: सूत्र

बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू चीफ नीतीश कुमार विपक्षी इंडिया गठबंधन से नाराज बताए जा रहे हैं। अपनी नाराजगी को लेकर नीतीश कुमार कई तरह के संकेत दे चुके हैं। जिसके बाद अब इंडिया गठबंधन उनकी नाराजगी को लेकर गंभीर नजर आ रहा है।

बताया जा रहा है कि, गठबंधन के शीर्ष नेताओं और बिहार के मुख्यमंत्री के बीच मंगलवार (3 जनवरी) को एक वर्चुअल बैठक होने वाली है। जिसमें उन्हें इस गठबंधन का संयोजक बनाया जा सकता है।

Virtual meeting of INDIA block will be held tomorrow, Nitish can be made the coordinator of the alliance: Sources

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गठबंधन में नीतीश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए उन्हें विपक्षी गुट का संयोजक बनाने का प्रस्ताव दे सकते हैं। बताया जा रहा है कि ये बैठक वर्चुअली होगी। जिसमें सभी पार्टियों के नेता जुड़ने वाले हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जूम ऐप पर चर्चा में कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई शीर्ष नेता हिस्सा लेंगे। इस दौरान इस अहम बैठक में इंडी गठबंधन के प्रमुख दलों के राष्ट्रीय अध्यक्षों के भी शामिल होने की संभावना है।

सूत्रों के मुताबिक इस मामले को लेकर कांग्रेस ने राजद नेता तेजस्वी यादव और समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव से भी सहमति ले ली है। उन्होंने कहा, ''शरद पवार और उद्धव ठाकरे से भी इसे लेकर चर्चा हो चुकी है। नई दिल्ली में हुई इंडिया एलायंस की चौथी बैठक के बाद नीतीश कुमार के नाराज होने की खबरें सामने आने लगी थीं।

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि प्रधानमंत्री पद के लिए नीतीश कुमार का नाम प्रस्तावित किया जाना था, लेकिन ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल ने मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम आगे बढ़ा दिया। जिससे जेडीयू प्रमुख नाराज हो गए थे। नीतीश कुमार के अलावा राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव भी बैठक के बाद से खुश नजर नहीं आ रहे थे।

इंडिया ब्लॉक की चौथी बैठक
19 दिसंबर को विपक्षी गुट की चौथी बैठक दिल्ली में हुई थी और इसमें 28 दलों के नेताओं ने भाग लिया था। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने संवाददाताओं से कहा था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों का इरादा एकजुटता बनाए रखते हुए ''मैं नहीं, हम'' नारे के साथ आगे बढ़ने का है। अगले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का मुकाबला करने के लिए 26 विपक्षी दलों ने 'इंडिया' गठबंधन बनाया है।

संयुक्त विपक्ष की पहली बैठक 23 जून को पटना में और दूसरी बैठक 17-18 जुलाई को बेंगलुरु में हुई थी। तीसरी बैठक 31 अगस्त-1 सितंबर को मुंबई में हुई थी। बता दें कि, देश में 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव अप्रैल और मई 2024 के बीच संभावित है। 17वीं लोकसभा का कार्यकाल जून 2024 में समाप्त होने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+