Video: पिता की जिम्मेदारी निभाते दिखे विराट कोहली, पत्नी अनुष्का और बेटी वामिका संग एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट

पुणे। इंग्लैंड को टी20 सीरीज में 3-2 से हराने के बाद भारतीय क्रिटेक टीम के खिलाड़ी अब वनडे सीलीज के लिए रवाना हो गए हैं। रविवार को पुणे एयरपोर्ट से कप्तान विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए। इनमें अनुष्का-विराट को अपनी बेटी वामिका को मीडिया के कैमरों से छिपाते देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर फैंस को यह तस्वीरें काफी पसंद भी आ रही हैं, हालांकि कुछ यूजर्स ने वामिका की फोटो लेने पर नाराजगी भी जताई है।

बेटी वामिका संग नजर आए विराट-अनुष्का

बेटी वामिका संग नजर आए विराट-अनुष्का

दरअसल, वामिका की डिलीवरी के बाद अनुष्का ने ऐलान किया था कि वह अपनी बच्ची को मीडिया का चकाचौंध से दूर रखेंगी, वहीं पिता विराट कोहली ने भी पैपराजी को संदेश भेजा था कि उनकी बेटी पर कोई कंटेंट ना बनाया जाए। अब कैमरामैन तो कैमरामैन हैं, वह कहां मानने वाले हैं। जब यह कपल अपने बच्चे को लिए पुणे एयरपोर्ट पहुंचा तो इस पल को कैमरे में कैद कर लिया गया। विराट ब्रिगेड के साथ इस बार उनकी फैमिली भी वनडे सीरीज के लिए खिलाड़ियों के साथ रवाना हुई है।

अन्य खिलाड़ी भी अपनी पत्नियों संग हुए रवाना

अन्य खिलाड़ी भी अपनी पत्नियों संग हुए रवाना

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या स्टेडियम में भी खिलाड़ियों की पत्नियां उन्हें चियर करती नजर आएंगी। एयरपोर्ट से सामने आए कुछ वीडियो में देखा जा सकता है कि सबसे आगे विराट कोहली अपने बच्चे और सामान को लेकर चल रहे हैं, वहीं उनकी पीछे एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी नजर आ रही हैं। इनके पीछे क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और चहल भी अपनी पत्नी के साथ नजर आ रहे हैं। हार्दिक पांड्या ने भी अपने बच्चे अगस्त्य को लिया हुआ है।

सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही तस्वीरें

सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही तस्वीरें

मालूम हो कि विराट और अनुष्का 11 फरवरी, 2021 को पहली बार मम्मी-पापा बने हैं। अनुष्का ने सोशल मीडिया पर बच्चे की पहली तस्वीर पोस्ट कर उसके नाम का खुलासा किया था। फिलहाल वामिका की लेटेस्ट फोटो को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं, एक तस्वीर में बच्ची अनुष्का शर्मा के गोद में दिखाई दे रही है, जबकि विराट कोहली अकेले सारे बैग्स लिए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने पति-पत्नी के रिश्ते पर खूब मजे लिए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आप चाहे जितने बड़े खिलाड़ी हों, पत्नी के सामने सभी पतियों की एक सी हालत होती है।'

यह भी पढ़ें: International Womens Day पर विराट कोहली ने शेयर की बेटी की तस्वीर, महिला दिवस पर दिया खूबसूरत संदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+