International Womens Day पर विराट कोहली ने शेयर की बेटी की तस्वीर, महिला दिवस पर दिया खूबसूरत संदेश
नई दिल्ली। टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अपनी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और वेटी वामिका की तस्वीर पोस्ट की है। टीम इंडिया के इस दिग्गज बल्लेबाज ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए पिता बनने का अनुभव शेयर किया है। उन्होंने महिला दिवस को लेकर एक संदेश भी लिखा जो फैंस को खासा पसंद आ रहा है। आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा इसी साल 11 जनवरी को मां बनी हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान भी वो आए दिन अपनी फोटोज शेयर करती रही हैं।
Recommended Video

बच्चे को जन्म देते देखना आसान बात नहीं
अनुष्का और बेटी की तस्वीर शेयर करते हुए विराट कोहली ने कैप्शन में लिखा- बच्चे को जन्म देते देखना , एक इंसान के लिए सबसे अधिक झकझोर देने वाला, अविश्वसनीय और आश्चर्यजनक अनुभव हो सकता है। इस पल का गवाह बनने के बाद आप महिलाओं की असली ताकत और दिव्यता को समझते हैं। आप समझते हैं कि भगवान ने उनके अंदर जीवन क्यों बनाया है। यह इसलिए है, क्योंकि वे हम लोगों की तुलना में अधिक मजबूत हैं।
विराट ने दी महिला दिवस की शुभकामनाएं
विराट कोहली ने महिला दिवस की शुभकामना देते हुए पोस्ट में लिखा- मेरी जिंदगी की सबसे प्रखर, दयालु और मजबूत महिला और उसे भी जो बड़ी होकर अपनी मां की तरह होगी। और साथ ही दुनिया की सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं। विराट ने जिस तरह महिला दिवस की बधाई दी है वो लोगों को खासा पसंद आ रहा है। फैन्स इस पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।

बेटी के जन्म के बाद विराट ने बदल लिया था ट्विटर बायो
आपको बता दें कि विराट कोहली ने बेटी के जन्म के बाद अपना ट्विटर बायो भी बदल लिया था। विराट का यह नया ट्विटर बायो फैन्स को काफी पसंद भी आया था। विराट कोहली ने अपने ट्विटर के बायो को बदलते हुए अब लिखा- एक गौरवशाली पति और पिता। इसके साथ विराट ने दिल का इमोजी भी बनाया। फैन्स ने उनके इस बायो की जमकर तारीफ भी की थी।












Click it and Unblock the Notifications