हथिनी के साथ हुई क्रूरता पर फूटा विराट कोहली का गुस्सा, कहा-कायराना हरकतों का अंत करें

नई दिल्ली। केरल में कोल्लम जिले में एक गर्भवती हथिनी को पटाखे भरा अनानास खिलाने से उसकी मौत हो गई। हर कोई इस अमानवीय क्रूर घटना की निंदा कर रहा है। इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने इस कायराना हरकत पर रोष व्यक्त किया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि, वे जानवरों से प्यार करें। इससे पहले अप्रैल में भी एक हथिनी इसी तरह की घटना की शिकार हो गई थी।

Recommended Video

    Kerala Elephant : हथिनी को खिलाया पटाखे से भरा अनानास, तड़प-तड़पकर हुई मौत | वनइंडिया हिंदी
    Virat Kohli reacts to pregnant elephant dies in Kerala says Lets treat our animals with love

    क्रिकेटर विराट कोहली ने बुधवार को ट्वीट कर लिखा कि, केरल में जो हुआ उसके बारे में सुनकर व्याकुल हूं। आइए अपने जानवरों के साथ प्यार से पेश आएं और इन कायराना हरकतों का अंत करें। वहीं इस मामले पर अनुष्का शर्मा ने अपना गुस्सा निकालते हुए सरकार से सख्त कानून बनाने की मांग की। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर घटना को शेयर करते हुए लिखा कि, यही वजह है कि हमें पशु क्रूरता के ख़िलाफ कठोर कानूनों की जरूरत है।

    Virat Kohli reacts to pregnant elephant dies in Kerala says Lets treat our animals with love

    वहीं इस मामले पर एक्टर रणदीप हुड्डा ने केरल के सीएम पिनाराई विजयन और प्रकाश जावड़ेकर को भी टैग करते हुए और हथिनी फोटो शेयर करते हुए लिखा कि एक प्रेगेंट और फ्रेंडली हथिनी को कुछ लोगों ने जानकर फटाखों से भरा अनानस खिलाया जो एक अमानवीय हरकत है। ये पूरी तरह से अस्वीकार्य है। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए। जिसके बाद किया।

    ये घटना उत्तरी केरल के मलप्पुरम जिले में 27 मई को घटित हुई थी। घटना की जानकारी एक वन अधिकारी मोहन कृष्णन्न ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट की थी। उन्होंने बताया कि यह हथिनी खाने की तलाश में भटकते हुए जंगल से पास के गांव में आ गई थी। वह गलियों में घूम रही थी। इसके बाद कुछ लोगों ने उसे अनानास खिला दिया जिसमें पटाखे भरे थे। पटाखा हथिनी के मुंह में फूट गया और वह बुरी तरह जख्मी हो गई। वह इतनी बुरी तरह जख्मी हो गई थी कि कुछ खा भी नहीं पा रही थी। खाने की तलाश में वह वेल्लियार नदी तक पहुंची और नदी में मुंह डालकर खड़ी हो गई। शायद पानी में मुंह डालने से उसे आराम मिला हो।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+