उरी हमले पर विराट की आंखें भी भीगीं, ट्विटर पर बयां किया दर्द
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर उरी कैंप पर हुए आंतकी हमले ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को झकझोर कर रख दिया है।

कश्मीर में भारतीय सेना के कैंप पर हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में दुख और गुस्सा है। सभी इसे अपनी-अपनी तरह से जाहिर भी कर रहे हैं। हमले से दुखी भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने भी ट्वीट के जरिए अपना दुख जताया है।
विराट कोहली ने उरी के सेना कैंप से उठते धुएं की तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा है कि इस तस्वीर ने मुझे झकझोर दिया, मैं अपने दुख को बयान को नहीं कर पा रहा हूं। मेरे पास इसके लिए शब्द नहीं हैं।
विराट कोहली ने अपने ट्वीट में शहीदो को श्रंद्धांजलि देते हुए सैनिकों के हौंसले को भी सलाम किया। विराट ने ये ट्वीट आज सुबह किया।
रविवार सुबह जम्मू-कश्मीर के उरी स्थित सेना कैंप पर आंतकियों ने घात लगाकर हमला किया था, इस हमले में ड्यूटी के बाद आराम कर रहे भारतीय सेना के 17 जवान शहीद हो गए।
हमले में 20 जवान घायल भी हुए हैं। हमले के बाद सेना ने मोर्चा संभालते हुए चार आतंकियों को मार गिराया। हमले में शामिल आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद के बताए जा रहे हैं।
कप्तान कोहली इन दिनों न्यूजीलैंड के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए अपनी टीम के साथ जमकर अभ्यास कर रहे हैं। सीरीज का पहला मैच 22 सितंबर से कानपुर में खेला जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications