विराट कोहली और दीपिका पादुकोण ने जीता ये अवॉर्ड, बने पहले भारतीय
नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली को सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम ने पहले भारतीय अवॉर्ड्स के लिए चुना गया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम ने भारत के लिए अवॉर्ड घोषित किए हैं। विराट कोहली के अकाउंट को साल 2017 का सबसे ज्यादा व्यक्त(इंगेज) अकाउंट करार दिया गया है। बता दें, विराट कोहली को इंस्टाग्राम पर एक करोड़ 98 लाख लोग फॉलो करते हैं।

विराट ने जीता अवॉर्ड
विराट कोहली के अकाउंट की पोस्ट को दूसरे अकाउंट की तुलना में सबसे ज्यादा शेयर और लाइक किया गया है। भारत में ये अवॉर्ड पहली बार दिए गए हैं और विराट कोहली इसे जीतने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं।

विराट ने दिसंबर में की थी शादी
भारतीय क्रिकेट टीम कप्तान विराट कोहली ने पिछले साल दिसंबर महीने में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से शादी की थी। शादी के बाद विराट ने फोटो शेयर की थी, जिसे 45 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया। सोशल मीडिया के जानकारों का कहना है कि इस फोटो ने विराट को ये अवॉर्ड जीतने में काफी मदद की।

दीपिका पादुकोण भी बनीं विजेता
वहीं, दूसरी ओर बॉलिवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को भी ये अवॉर्ड दिया गया है। बता दें, दीपिका को इंस्टाग्राम पर दो करोड़ 40 लाख फॉलो करते हैं। दीपिका इंस्ट्राग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो करने वाली अभिनेत्री हैं। उनके बाद प्रियंका चोपड़ा हैं जिन्हें करीब दो करोड़ लोग फॉलो करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications