'जस्ट लाइक ए वॉव...' जन्मदिन पर गरजा विराट कोहली का बल्ला, ट्विटर पर हुई मीम्स की बौछार
Virat Kohli memes: वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारत शानदार फॉर्म में है। आज फैंस के चहेते विराट कोहली ने बर्थडे के मौके पर शानदार गिफ्ट दे दिया। आज विराट कोहली का बल्ला ऐसा गरजा, कि उन्होंने धुंआधार शतक जड़ते हुए गॉड ऑफ क्रिकेट सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। कोहली ने वनडे फॉर्मेट में 49वां शतक जड़कर इतिहास रच दिया।
121 गेंदों पर विराट कोहली ने 101 रनों की पारी खेली। साउथ अफ्रीका के खिलाफ बैटिंग करते हुए इंडिया ने 5 विकेट पर 326 रन बनाए। इस मैच में कोहली ने सबसे ज्यादा शतक बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

इन मैचों में शतक लगाने से चूके विराट
बताते चलें कि इससे पहले भी कोहली शतक जड़ने से चूक गए थे। इस वर्ल्डकप में अब तक उन्होंने 2 शतक और 4 फिफ्टी लगाए हैं। इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ जब उन्होंने 95 रन बनाए थे तो वे शतक लगाने से चूक गए थे। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के खिलाफ मैच में भी कोहली शतक लगाने से थोड़ा ही चूके थे। अगर इन मैचों में से किसी एक में भी शतक पूरा हुआ होता तो आज विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया होता।
मात्र 277 इनिंग्स में की बराबरी
क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने ये कारनामा करने के लिए 452 इनिंग्स ली थीं। वहीं विराट कोहली ने मात्र 277 इनिंग्स में क्रिकेट के भगवान की बराबरी कर ली। क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज का दिन किसी जश्न से कम नहीं है। ट्विटर की बात करें तो यहां ट्वीट्स की भरमार हो चुकी है। हर कोई विराट कोहली को जन्मदिन की बधाईयों के साथ-साथ शतक जड़ने और तेंदुलकर के शतक की बराबरी करने की बधाईयां दे रहा है।
किंग के नाम 79 शतक
सचिन तेंदुलकर के बाद सिर्फ विराट कोहली ही एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं, जिनके नाम 79 शतक हैं। कोहली के बाद तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉन्टिंग हैं, जिनके कुल 71 शतक हैं। किंग कोहली अगर एक और शतक बनाते हैं तो वे वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे और सचिन के रिकॉर्ड को भी वे तोड़ देंगे।












Click it and Unblock the Notifications