सेल्‍फी ले रहे फैन पर भड़क गए सलमान खान, गुस्‍से में छीन लिया उसका फोन, VIDEO हो रहा वायरल

गोवा। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान का गुस्‍सा गोवा एयरपोर्ट पर दिखा। वो सेल्‍फी ले रही एक फैन पर इस कदर नाराज हुए कि उन्‍होंने लपक कर उसका फोन छीन लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो को बॉलीवुड फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान एयरपोर्ट बाहर निकल रहे हैं तभी मेन गेट पर एक फैंस सलमान खान के सामने चलते हुए सेल्फी लेने की कोशिश करता है।

Recommended Video

    Salman Khan को आया गुस्सा, Goa Airport पर Selfie ले रहे Fan से किया ये सलूक | Oneindia Hindi
    सलमान हुए नाराज और फोन छीन लिया

    सलमान हुए नाराज और फोन छीन लिया

    सलमान को फैंस की ये हरकत बिल्कुल पसंद नहीं आई और उन्होंने एक झपटे में फैंस का मोबाइल छीन लिया और तेजी से एयरपोर्ट के बाहर निकल गए। सलमान खान ने जींस और ब्‍लैक टी-शर्ट पहनी हुई थी। वहीं उसके बाद एक महिला ने सलमान खान के साथ फोटो खिंचवाने की इच्‍छा जाहिर की तो उसपर भी सलमान खान ने अजीब रिएक्‍शन दिया। हालांकि उसी समय सलमान खान के सामने एक बच्ची आ गई जिसके बाद वो सेल्फी के लिए राजी हो गए।

    सलमान की पिछली दो फिल्‍में नहीं कर पाईं अच्‍छी कमाई

    सलमान की पिछली दो फिल्‍में नहीं कर पाईं अच्‍छी कमाई

    सलमान खान की पिछली फिल्मों की बात करें तो वह दबंग 3 और भारत में नजर आए थे। दबंग 3 ने जहां बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक बिजनेस नहीं किया वहीं भारत ने क्रिटिक्स और बॉक्स ऑफिस दोनों को इम्प्रेस किया था। हालांकि कमाई के मामले में वो भी कुछ खास नहीं कर पाई थी।

    आप भी देखिए फोन छीनते सलमान का VIDEO

    सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को देख कर कह रहे हैं कि ‘सलमान ये क्या तरीका है, तुम किस आसमान में हो?' तो कोई बोलता- सलमान इतना एटीट्यूड अच्छा नहीं है न ही पोजिशन के लिए न ही सेहत के लिए।' एक यूजर कहता - इतना गंदा एटीट्यूड छी..।' तो कोई बोला- ‘आखिर किस बात का घमंड है तुमको ?' किसी ने सलमान की पैरवी की और कहा- ‘सलमान के आगे ऐसे आएंगे तो वह नाराज होगा ही स्वभाविक।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+