VIDEO: नशे में धुत विदेशी महिला ने मांगी और शराब, मना करने पर दी गालियां

एयर इंडिया की लदंन-मुंबई फ्लाइट में केबिन क्रू के साथ बदतमीजी से पेश आने पर एक आयरिश महिला पैसेंजर को गिरफ्तार किया गया है। महिला पैसेंजर लंदन-मुंबई फ्लाइट के बिजनेस क्लास में सफर कर रही थी। महिला ने क्रू से और शराब की मांग की थी, जिसे पूरा न करने पर उसने फ्लाइट क्रू के साथ बदतमीजी की।

नई दिल्ली। एयर इंडिया की लदंन-मुंबई फ्लाइट में केबिन क्रू के साथ बदतमीजी से पेश आने पर एक आयरिश महिला पैसेंजर को गिरफ्तार किया गया है। महिला पैसेंजर लंदन-मुंबई फ्लाइट के बिजनेस क्लास में सफर कर रही थी। महिला ने क्रू से और शराब की मांग की थी, जिसे पूरा न करने पर उसने फ्लाइट क्रू के साथ बदतमीजी की। महिला ने फ्लाइट के क्रू मेंबर को गालियां दी और उसके ऊपर थूका भी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Air India

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक आयरिश महिला एयर इंडिया के पायलट और फ्लाइट क्रू से गालीगलौच करती दिख रही है। खबरों के अनुसार एयर इंडिया की लंदन-मुंबई फ्लाइट में एक आयरिश महिला ने क्रू से शराब की मांग की थी, जिसके बाद फ्लाइट क्रू ने कमांडर से शिकायत की कि वो काफी ज्यादा नशे में है। ये जानने के बाद कमांडर ने क्रू को महिला को और शराब परोसने से मना कर दिया। क्रू के इनकार के बाद महिला पैसेंजर काफी गुस्से में आ गई और फ्लाइट क्रू पर चिल्लाने लगी।

ये भी पढ़ें: VIDEO: मालिक की हुई थी जिस जगह पर मौत, वहीं पर 80 दिन से धरना दे रहा हैं उनका कुत्ता

बिजनेस क्लास में सफर कर रही महिला पैसेंजर ने क्रू को धमकाते हुए कहा, 'तुम बिजनेस क्लास पैसेंजर को ऐसे ट्रीट करते हो? मैं तुम जैसे लोगों के लिए काम करती हूं, लेकिन तुम लोग मुझे वाइन का एक गिलास नहीं दोगे।' फ्लाइट का पायलट धैर्य से वहां खड़ा महिला की बात सुनता दिख रहा है। इसके बाद महिला पायलट के पास जाकर उसके ऊपर थूकती है और महिला क्रू मेंबर पर बरसने लगती है।

महिला पैसेंजर चिल्लाते हुए बताती है कि वो एक अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार वकील है और उसने फिलीस्तानी लोगों की मदद की है। इसके बाद क्रू ने महिला के अभद्र व्यवहार की शिकायत पुलिस को की और हीथ्रो एयरपोर्ट पर प्लेन लैंड होने के बाद महिला पैसेंजर को गिरफ्तार किया गया। महिला अभी पुलिस हिरासत में है।

ये भी पढ़ें: VIDEO: अमिताभ बच्चन ने ममता बनर्जी से क्यों कहा, 'मुझे दोबारा यहां मत बुलाना'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+