VIDEO : मेट्रो में युवती का पोल डांस, यूजर बोले- 'वो स्त्री है कुछ भी कर सकती है', लाइव इंटरटेनमेंट फ्री
दिल्ली मेट्रो की बोगी में एक युवती का डांस वीडियो वायरल हुआ है। मेट्रो कोच में नाचती हुई लड़की की वीडियो क्लिप पर 30 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। viral video delhi metro girl dancing
नई दिल्ली, 25 सितंबर : पब्लिक प्लेस पर डांस का ट्रेंड लोकप्रिय हो रहा है। इसी की नजीर वो वीडियो क्लिप है जो इंटरनेट पर वायरल हो रही है। दिल्ली मेट्रो में डांस करती युवती की वीडियो को 3 मिलियन यानी 30 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। 1.09 लाख से अधिक सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लाइक कर चुके हैं। वायरल वीडियो क्लिप इंस्टाग्राम पर यूजर थिनले भूटिया (@thinlay.bhutia) ने शेयर किया है। सभी फोटो वीडियो ग्रैब-

वो स्त्री है कुछ भी कर सकती है
इंटरनेट पर वायरल वीडियो में दिल्ली मेट्रो के कोच में डांस करती एक लड़की देखी जा सकती है। इंस्टाग्राम पर शेयर इस क्लिप के साथ कैप्शन में लिखा गया, कॉन्फिडेंस हो तो ऐसा (यह कॉन्फिडेंस है)। हालांकि, कुछ यूजर्स ने वीडियो पर मजेदार कमेंट किए। एक यूजर ने कहा 'वो स्त्री है कुछ भी कर सकती है।'

गाने की थाप पर थिरकना शुरू
वीडियो में सफेद ड्रेस पहने लड़की मेट्रो कोच के बीच में खड़ी दिखाई दे रही है। कैमरा थामे लड़की की दोस्त काउंटडाउन करते सुना जा सकता है। म्यूजिक शुरू होते ही लड़की गाने की थाप पर थिरकना शुरू कर देती है। बैकग्राउंड में गाने की म्यूजिक हल्के वॉल्यूम में सुनी जा सकता है। ब्लैक और रेड ड्रेस में लड़की की दोस्त मोबाइल से वीडियो बना रही होती है।

वीडियो रिकॉर्ड करने की सनक
डांस देखने पर लगता है कि इसकी शानदार कोरियोग्राफी और तैयारी की गई है। हालांकि, मेट्रो में मौजूद कुछ यात्रियों को नजरें चुराते हुए देखा जा सकता है। इंटरनेट यूजर्स ने वीडियो पर मजेदार कमेंट भी किए। कुछ लोग मेट्रो जैसी सार्वजनिक जगह पर इस तरह की वीडियो रिकॉर्ड करने की सनक पर हंसते दिखे। कुछ यूजर एक झलक पाने को बेताब दिखे।
मेट्रो में सफाई, सरकार ने की प्रशंसा
पिछले महीने प्रांजल दुबे नाम के यात्री की वीडियो वायरल हुई थी। गलती से मेट्रो के फर्श पर खाना गिरने के बाद दुबे ने आंखें मूंदने के बजाय अपने रूमाल से साफ किया था। माई गॉव इंडिया (mygovindia) के ट्विटर हैंडल से मेट्रो के फर्श की सफाई करते दुबे की तस्वीरें शेयर की गई थी।

इतना विश्वास कहां से मिलता है ?
मेट्रो में डांस की वायरल वीडियो पर एक अन्य यूजर ने कहा, मैं कॉल भी नहीं उठा सकता। इसने सवाल किया, आपको इतना विश्वास कहां से मिलता है ? एक अन्य यूजर ने लिखा अगर मैं इतनी भीड़-भाड़ वाली जगह पर फ्रंट कैमरा भी ऑन करूं तो मुझे चिंता होने लगती है।
नीचे देखें लड़की की वायरल वीडियो---
धूम धड़ाके से दूर... फाइनल प्रोडक्ट ?
एक अन्य इंस्टाग्राम यूजर ने पूछा, क्या हो रहा है दिल्ली मेट्रो में, अब बस रील बनती है। एक और यूजर ने टिप्पणी की, धूम धड़ाके से दूर रहने वाले लोग फाइनल प्रोडक्ट देखना चाहते हैं। गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षों में दिल्ली मेट्रो में रिकॉर्डेड फोटो वीडियो वायरल हो चुकी है। प्रांजल दुबे की सफाई वाली फोटो वायरल हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications