Dalai Lama की वायरल वीडियो पर सांसद का बयान, पूरे विवाद पर खेद प्रकट किया, VIDEO
वायरल वीडियो के कारण विवादों में घिरे Dalai Lama के बारे में निर्वासित संसद के सांसद दावा त्सेरिंग ने बयान दिया है। उन्होंने कहा, दलाई लामा ने पूरे प्रकरण पर खेद प्रकट किया है। जानिए पूरा मामला

Dalai Lama वायरल वीडियो मामले में आलोचकों के निशाने पर हैं। बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा की वीडियो सोशल मीडिया पर निशाने पर है, जिसमें एक बच्चे को कथित तौर पर किस किया गया। इस मामले में तिब्बत के सांसद का बयान आया है।
दलाई लामा के ऑफिस से बयान जारी
निर्वासित तिब्बती संसद में सांसद दावा त्सेरिंग ने कहा, दलाई लामा के निजी कार्यालय से एक संदेश प्रसारित किया जा रहा है, जिसमें कहा गया है, "एक वीडियो क्लिप प्रसारित हो रही है जो हाल ही की एक बैठक को दिखाती है।"
लड़के और परिवार से माफी मांगी
सांसद के बयान के अनुसार, दलाई लामा के बयान में कहा गया कि एक लड़के ने दलाई लामा से पूछा कि क्या वह उन्हें गले लगा सकते हैं? दलाई लामा लड़के और उसके परिवार से माफी मांगना चाहते हैं।"
दलाई लामा को घटना पर पछतावा
सांसद दावा त्सेरिंग ने कहा, दुनिया भर में उनके कई दोस्त, उनके शब्दों से आहत हो सकते हैं। दलाई लामा अक्सर लोगों को चिढ़ाते हैं जिनसे वे सार्वजनिक रूप से मिलते हैं। कैमरों के सामने भी मासूम और चंचल तरीके से मिलते हैं, लेकिन उन्हें इस घटना पर पछतावा है।
वीडियो में ऐसा क्या दिखा
बता दें कि दलाई लामा की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसमें लामा, एक लड़के से मुलाकात कर रहे हैं। लड़के की ठुड्डी पकड़े दलाई लामा वीडियो में उसके होठों को अपने होठ से चूमते दिखे।
लड़के का मुंह दलाई लामा के चेहरे के पास
इसके बाद दलाई लामा जीभ बाहर निकालकर लड़के का मुंह दोबारा चेहरे के करीब लाते हैं। इसे आपत्तिजनक बर्ताव माना गया। सोशल मीडिया पर वीडियो के कमेंट्स में बंटी हुई राय दिखी।
नेटिजन्स की बंटी हुई राय दिखी
दलाई लामा की इस विवादित वीडियो पर कई यूजर्स ने लिखा कि जीभ बाहर निकालना तिब्बती इलाके में सामान्य जेस्चर है। इसका मतलब सामने वाले शख्स का अभिवादन किया जाना है। हालांकि, बच्चे की उम्र को लेकर कई यूजर्स दलाई लामा की आलोचना करते भी दिखे।












Click it and Unblock the Notifications