Viral Video: बेंगलुरु की महिला डॉक्टर ने बीमार बुजुर्ग सास- ससुर पर किया हमला, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Viral Video: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है जिसे देखकर लोगों में आक्रोश है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में दिखाया जा रहा है कि एक बुजुर्ग दंपत्ति पर लात- घूंसों से हमला किया गया। इस वीडियो पर नेटिजन की कड़ी प्रतिक्रिया सामने आ रही है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

बेंगलुरु की डॉक्टर प्रियदर्शिनी एन के खिलाफ उनके ससुराल वालों पर कथित रूप से हमला करने और उन्हें परेशान करने का मामला दर्ज किया गया है। मीडिया रिर्पोटस के मुताबिक उनके ससुर जे. नरसिमैया ने अन्नपूर्णेश्वरीनगर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि डॉ. प्रियदर्शिनी अपने बेटे और बेटी के साथ 10 मार्च को उनके घर आईं और उनके साथ, उनकी पत्नी और उनके बेटे नवीन कुमार के साथ मारपीट और गाली-गलौज की।

Doctor Priyadarshani

जे. नरसिमैया ने बताया कि उनके बेटे ने डॉक्टर प्रियदर्शिनी से 2007 में शादी की थी। लेकिन फिर उसने तलाक के लिए आवेदन कर दिया था। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि 10 मार्च 2025 करीब 8:30 बजे वह अपनी बेटी और बेटे के साथ उनके घर आई और परिवार के साथ मारपीट और गाली गलौज किया। उसने झगड़े को दौरान जान से मारने की भी धमकी दी।

महिला डॉक्टर ने सास-ससुर पर किया हमला

एक सोशल मीडिया पोस्ट में दिखाया गया है कि डॉक्टर प्रियदर्शिनी के ससुर जो दिल के मरीज थे, उन पर लात-घूंसों से हमला किया गया, जबकि उनकी सास, जो कैंसर से पीड़ित हैं, उनको मंगलसूत्र से चार- पांच मिनट से अधिक समय तक घसीटा गया। पोस्ट में आरोप लगाया गया है कि डॉक्टर द्वारा दुर्व्यवहार के कारण उनके ससुराल वाले एक दशक से अधिक समय से अलग रह रहे थे, लेकिन उन्होंने जबरन उनके किराए के घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की। डॉ ने अदालत के आदेश का उल्लंघन किया है।

इस मामले में डॉक्टर प्रियदर्शिनी ने कथित तौर पर दावा किया है कि वह अपने पति के घर जाकर अपने बच्चों के लिए वित्तीय सहायता की कमी पर चर्चा कर रही थी। लेकिन उसके ससुराल वालों ने उसे जानबुझकर भड़काया। इसपर वो रिएक्शन दी तो उन्होंने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। हलांकि पुलिस इस मामले में दोनो पक्षों द्वारा किए गए दावों की जांच कर रही है, जिसमें तेजी से वायरल हो रहा ऑनलाइन वीडियो को भी शामिल किया गया जिसमें कथित तौर पर घटना को दिखाया गया है।

आरोपी को कड़ी सजा मिलनी चाहिए: नेटिजन

इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- आरोपी को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। भविष्य में एसी घटनाओं को रोकने के लिए न्यायपालिका में सुधार की आवश्यकता है। दूसरे व्यक्ति ने कमेंट किया है किसी भी बुज़ुर्ग माता-पिता को इस तरह के अमानवीय व्यवहार बहुत ही पिड़ादायक है।

वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक नेटिजन ने कहा, "कड़ी सज़ा लागू की जानी चाहिए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए न्यायपालिका में सुधार की आवश्यकता है।" "यह भयावह से भी ज़्यादा है! किसी भी बुज़ुर्ग माता-पिता को इस तरह के अमानवीय व्यवहार का सामना नहीं करना चाहिए," एक अन्य उपयोगकर्ता ने टिप्पणी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+