ये कैसी गुंडागर्दी! लाइसेंस मांगने पर बीच सड़क ट्रैफिक पुलिस के सब इंस्पेक्टर को कार से घसीटा, वीडियो वायरल

Viral Video: नशे में धुत्त एक ड्राइवर का पुलिसकर्मी को गाड़ी से घसीटने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार ट्रैफिक पुलिस का एक कर्मी ड्राइवर से ड्राइविंग लाइसेंस सहित बाकी दस्तावेज दिखाने को कह रहा था। इसी दौरान नशे में धुत्त ड्राइवर ने गाड़ी की आगे दरवाजे में पुलिसकर्मी को फंसाकर गाड़ी चला दी। जिस कारण पुलिसकर्मी गाड़ी के साथ घसीटता चला गया।

मामला हरियाणा के फरीदाबाद का बताया जा रहा है। जहां ड्राइवर से दस्तावेज मांगने पर तेज रफ्तार वाहन ने एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी को खींच लिया। यह घटना बल्लभगढ़ बस स्टॉप इलाके में हुई। घटना का वीडियो कुछ लोगों ने कैमरे में कैद कर लिया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

Traffic Policeman dragged into speeding vehicle

वीडियो में सफेद रंग की एक कार ट्रैफिक पुलिसकर्मी को घसीटती नजर आ रही है। थोड़ी दूर आगे जाने पर जब गाड़ी स्लो होती है तो कुछ लोग गाड़ी से निकल कर भागते नजर आ रहे हैं। वहीं, ट्रैफिक पुलिसकर्मी ड्राइवर को रोकने की पूरी कोशिश करता नजर आ रहा है।

फुटपाथ पर खड़े कुछ लोग गाड़ी की चपेट में आते-आते बचते हैं। बता दें, गाड़ी पर राजस्थान का नंबर प्लेट लगा हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो के अंत में पुलिसकर्मी ड्राइवर को पकड़ने में कामयाब होते हैं और उसे थाने ले जाते नजर आ रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, यह प्रकरण कल, 21 जून की शाम सामने आया जब कथित तौर पर नशे में धुत एक ड्राइवर ने लोगों को लेने के लिए सड़क के बीच में अपनी कार खड़ी करके यातायात बाधित कर दिया। एक ट्रैफिक सब-इंस्पेक्टर ने ड्राइवर से संपर्क किया और उसके वाहन के दस्तावेज मांगे और चालान काटने की तैयारी की। यह नियमित जांच देखते ही देखते एक गरमागरम विवाद में बदल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही सब-इंस्पेक्टर कागजात की जांच करने के लिए ड्राइवर के दरवाजे पर झुके, ड्राइवर ने अचानक एक्सीलेटर दबा दिया। कार रुकने से पहले तेज रफ्तार वाहन से चिपककर अधिकारी कुछ मीटर तक घसीटे गए। मौके पर मौजूद लोगों और अन्य यातायात कर्मियों ने तुरंत वाहन को घेर लिया और अधिकारी को बचाया। पुलिस ने ड्राइवर की पहचान कर ली है और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+