स्टेडियम मे धोनी की बेटी संग शाहरुख खान ने की मस्ती, इंटरनेट पर VIRAL तस्वीरें

मंगलवार को चेन्नई में खेला गया कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला गया आईपीएल का 11वां मुकाबला सिर्फ रनों की बरसात और छक्कों के कारण ही चर्चा में नहीं रहा, एक और कारण से इस मैच की सुर्खियां बना। इस मैच में शाहरुख और एमएस धोनी की बेटी जीवा की मस्ती ने भी सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

Recommended Video

    IPL 2018 KKR vs CSK: MS Dhoni's daughter Ziva and Shahrukh Khan pose for cute pics | वनइंडिया हिंदी
    SRK

    चेन्नई। मंगलवार को चेन्नई में खेला गया कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला गया आईपीएल का 11वां मुकाबला सिर्फ रनों की बरसात और छक्कों के कारण ही चर्चा में नहीं रहा, एक और कारण से इस मैच की सुर्खियां बना। इस मैच में आंद्रे रसल के छक्कों के साथ-साथ शाहरुख खान और एमएस धोनी की बेटी जीवा की मस्ती ने भी सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। शाहरुख और जीवा धोनी की ये तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गई हैं।

    मैच के दौरान मस्ती करने लगे शाहरुख और जीवा

    मैच के दौरान मस्ती करने लगे शाहरुख और जीवा

    शाहरुख खान की केकेआर भले चेन्नई के खिलाफ अपना दूसरा मुकाबला हार गई हो, लेकिन शाहरुख ने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया है। चेन्नई में आईपीएल के 11वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। इस मैच में आंद्रे रसल के छक्कों के साथ-साथ जीवा और शाहरुख की मस्ती ने भी लोगों का दिल जीत लिया। शाहरुख और जीवा की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गई हैं।

    जीवा संग बच्चा बन गए शाहरुख

    इन तस्वीरों में दिख रहा है कि कैसे शाहरुख भी जीवा के साथ बच्चे बन गए हैं। पीले रंग की फ्रॉक में माही की बेटी बहुत ही क्यूट लग रही हैं। शाहरुख ने भी जीवा के साथ शरारत करने का कोई मौका नहीं छोड़ा और उनके साथ शक्लें बनाने लग गए। एक तस्वीर में जीवा शाहरुख को फनी एक्सप्रेशन बनाना सिखा रही हैं।

    वायरल हुईं शाहरुख-जीवा की तस्वीरें

    वायरल हुईं शाहरुख-जीवा की तस्वीरें

    शाहरुख ने जीवा से हुई अपनी मुलाकात के बारे में ट्विटर पर भी लिखा। शाहरुख ने ट्वीट किया, 'बहुत अच्छे केकेआर! बहुत दिनों बाद 200 का स्कोर हुआ। कार्कित की मां और धोनी की बेटी से भी मिला। मेरा दिन दो तिहाई सफल रहा। इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया सीएसके फैंस।' +0.195 प्वाइंट्स के साथ फिलहाल शाहरुख की केकेआर प्वाइंट टेबल में चौथे नंबर पर है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+