VIRAL: सपना चौधरी ने रेट्रो लुक में कराया ऐसा फोटोशूट, पहचान नहीं पाएंगे आप

हरियाणा की डांसिंग क्वीन और बिग बॉस कंटेस्टंट सपना चौधरी के इन दिनों हर तरफ चर्चे हैं। बिग बॉस सीजन 11 से निकलने के बाद सपना ने अपने मेकओवर से सभी को हैरान कर दिया है। उनके स्टाइलिश लुक को देखकर लोग यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि ये वही सूट-सलवार पहनने वालीं सपना हैं।

Recommended Video

    Sapna Choudhary looks CLASSY in her latest RETRO phooshoot। FilmiBeat
    Sapna Choudhary

    नई दिल्ली। हरियाणा की डांसिंग क्वीन और बिग बॉस कंटेस्टंट सपना चौधरी के इन दिनों हर तरफ चर्चे हैं। बिग बॉस सीजन 11 से निकलने के बाद सपना ने अपने मेकओवर से सभी को हैरान कर दिया है। उनके स्टाइलिश लुक को देखकर लोग यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि ये वही सूट-सलवार पहनने वालीं सपना हैं। अब एक बार फिर सपना ने अपने अलग अंदाज से फैंस को चौंका दिया है। सपना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रेट्रो लुक में तस्वीरें पोस्ट की हैं।

    रेट्रो लुक में कराया फोटोशूट

    रेट्रो लुक में कराया फोटोशूट

    सपना चौधरी इन दिनों अपनी नई-नई तस्वीरों से फैंस को हैरान कर रही हैं। अब एक बार फिर उन्होंने ऐसी ही नहीं तस्वीरें पोस्ट की हैं। सपना ने रेट्रो लुक में इंस्टाग्राम पर तस्वीरें अपलोड की हैं जिनमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इन तस्वीरों में सपना को पहचानना मुश्किल है।

    अलग-अलग लुक में दिख रही हैं सपना

    अलग-अलग लुक में दिख रही हैं सपना

    काले रंग के लिबास में बालों में गुलाब का फूल लगाए सपना वाकई 80 के दशक की हिरोइन लग रही है। उनकी तस्वीरों की तारीफ करते हुए फैंस ने भी खूब कमेंट किए हैं। कुछ ही घंटों में इन फोटो पर लगभग 1 लाख लाइक्स आ चुके हैं। इससे पहले सपना ने पॉपस्टार लुक में अपनी फोटो डाली थी। काले रंग के स्टडेट टॉप और जैकेट में सपना किसी भी रॉकस्टार से कम नहीं लग रहीं थीं।

    जब सपना को कैंसिल करना पड़ा था शो

    जब सपना को कैंसिल करना पड़ा था शो

    हाल ही में सपना को अपना जोधपुर का शो बीच में ही कैंसिल करना पड़ा था। जोधपुर में भीड़ उन्हें देखकर बेकाबू हो गई और बैरीकेट तोड़कर स्टेज पर पहुंच आई। इन सबके बीच सपना को किसी तरह सही-सलामत बाहर निकाला गया। सपना के जाने से भीड़ और नाराज हो गई और वहां तोड़फोड़ मचा दी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+