सोशल मीडिया वायरल: दुनिया के सबसे बड़े सांप ने ली 257 लोगों की जान, जानिए क्या है सच

Recommended Video

    World largest Snake ने ली 257 लोगों की जान, जानिए क्या है Viral Photo का सच । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। बीते कुछ समय से सोशल मीडिया पर एक सांप की तस्वीर काफी वायरल हो रही है। कहा जा रहा है कि ये दुनिया का सबसे बड़ा सांप है। तस्वीर को पोस्ट करते हुए ये दावा तक किया जा रहा है कि सांप अब तक 257 लोगों की जान ले चुका है। लेकिन क्या ये सब वाकई सच है?

    Snake

    दरअसल जिस सांप की तस्वीर को लोग सच समझ रहे हैं, वह असल में सच नहीं है। तस्वीर के साथ दावा किया जा रहा है कि ये एनाकोनडा सांप है और इसे अफ्रीका की अमेजन नदी पर खोजा गया है। पोस्ट में कहा गया है कि सांप 134 फीट लंबा, 2367 किलो वजन वाला है। इसने इंसानों के साथ-साथ 2325 जानवरों की जान भी ली है।

    ये तस्वीर केवल अभी ही वायरल नहीं हुई है, बल्कि साल 2015 से वायरल होती आ रही है। एक फेसबुक यूजर ने इसे साल 2015 में भी साझा किया था-

    मारने में 37 दिनों का समय

    मारने में 37 दिनों का समय

    कई लोग तस्वीर के साथ ये भी लिख रहे हैं कि अफ्रीका के रॉयल ब्रिटिश कमांडो को इस सांप को मारने में 37 दिनों का समय लगा है। यानी तस्वीर को खूब शेयर किया जा रहा है और इसके साथ अलग-अलग तरह के दावे भी किए जा रहे हैं। आपको बता दें ना तो ये तस्वीर सच्ची है और ना ही इसके साथ किए जा रहे दावे।

    अमेजन नदी के पास मिला है

    अमेजन नदी के पास मिला है

    इसकी पड़ताल करने पर पता चला है कि ये एक मामूली सा एनाकोनडा है और तस्वीर की एडिटिंग कर इसके आसपास लोगों को खड़ा होते दिखाया गया है। वहीं इसके साथ जो दावा किया जा रहा है कि ये सांप अफ्रीका की अमेजन नदी के पास मिला है, वो भी गलत है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये अमेजन नदी तो दक्षिण अमेरिका में है ना कि अफ्रीका में।

    वजन 550 किलोग्राम

    वजन 550 किलोग्राम

    वहीं सांप के वजन और लंबाई को लेकर जो दावे किए जा रहे हैं, वह भी गलत हैं। नेशनल ज्यॉग्राफिक के अनुसार, दुनिया का सबसे बड़ा सांप ग्रीन एनाकोनडा है। जिसका वजन 550 किलोग्राम है। जो कि इस पोस्ट से काफी अलग है।

    वहीं जो दावा किया जा रहा है कि सांप ने बड़ी संख्या में लोगों और जानवरों की जान ली है, वैसी भी कोई रिपोर्ट इंटरनेट पर देखने को नहीं मिली है। इसके अलावा पोस्ट में कहा जा रहा है कि अफ्रीका के रॉयल कमांडो ने सांप को मारा है। लेकिन दुनिया में इस नाम का कोई संगठन ही नहीं है। तो दुनिया के सबसे बड़े सांप वाली ये तस्वीर और इसमें किए जा रहे दावे झूठे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+