PNB SCAM: सीबीआई ने गीतांजलि ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट विपुल चैतालिया को किया गिरफ्तार

सीबीआई ने सोमवार को पीएनबी घोटाले के आरोप में गिरफ्तार चार आरोपियों को कल 12 दिन के लिए हिरासत में लिया था।

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक में हुए 12,500 करोड़ के घोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने गीतांजलि ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट विपुल चैतालिया को गिरफ्तार कर लिया है। सबसे बड़े बैंक लोन फ्रॉड केस में CBI ने मंगलवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए गीतांजलि ग्रुप के वाइस प्रेजिडेंट (ऑपरेशंस) विपुल चैतालिया को मुंबई एयरपोर्ट से पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। फिर शाम में सीबीआई ने विपुल को गिरफ्तार कर लिया। स्पेशल सीबीआई कोर्ट विपुल चैतालिया को 17 मार्च तक सीबीआई कस्टडी में भेज दिया है।

PNB SCAM:सीबीआई ने गीतांजलि ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट विपुल चैतालिया को किया गिरफ्तार

सीबीआई ने सोमवार को पीएनबी घोटाले के आरोप में गिरफ्तार चार आरोपियों को कल 12 दिन के लिए हिरासत में लिया था। इन चारों आरोपियों में नीरव मोदी की कंपनी के दो कर्मचारी तथा एक अंकेक्षक और एक गीतांजलि समूह का कर्मचारी शामिल हैं। सीबीआई ने नीरव मोदी की फायरस्टार्टर इंटरनेशनल लिमिटेड के तत्कालीन सहायक महाप्रबंधक (परिचालन) मनीष के बोसामिया और तत्कालीन वित्त प्रबंधक मितेन अनिल पांड्या को कल गिरफ्तार किया था। इन दोनों के खिलाफ साख पत्र (एलओयू) हासिल करने के लिए फर्जी आवेदन तैयार करने का आरोप है। गिरफ्तार किया गया तीसरा आरोपी मुंबई की चार्टर्ड एकाउंटेंट कंपनी सम्पत एंड मेहता का साझेदार संजय राम्भिया तथा चौथा आरोपी गिली इंडिया लिमिटेड के तत्कालीन निदेशक ए. शिवरमन नायर है।

गौरतलब है कि नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चौकसी की कंपनी ने पीएनबी की एलओयू का दुरुपयोग करके 12 विभिन्न बैंकों को 12 हजार 500 करोड़ रुपये का चूना लगाया है। नीरव मोदी और मेहुल चौकसी पहले ही देश छोड़ चुके हैं।सीबीआई ने 14 फरवरी को नीरव मोदी, उनकी पत्नी एमी, भाई निशाल मोदी, मेहुल चोकसी और उनकी कंपनियों डायमंड आर यूएस, सोलर एक्सपोर्ट्स और स्टेलार डायमंड के खिलाफ पहली एफआईआर दर्ज की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+