दिल्ली: दोस्त का शव टुकड़े में काटकर फ्रिज में रखने वाला हत्यारोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली स्थित दक्षिणी दिल्ली के साकेत में सैदुलाजाब में जिस 29 वर्षीय बारटेन्डर विपिन शरीर कई टुकड़ों में कटा हुआ पाया गया था, उसका हत्यारा दोस्त गिरफ्तार कर लिया गया। विपिन के हत्या का आरोपी उसका दोस्त बादल मंडल था, जो उसके साथ ही काम करता था। मंडल को उड़ीसा के राउरकेला से गिरफ्तार किया गया। पुलिस उसे शुक्रवार को दिल्ली पूछताछ के लिए लाई। पूछताछ में यह पता चला है कि बादल ने हत्या का आरोप कबूल कर लिया। सूत्रों की मानें तो मंडल ने किसी बात पर विपिन से झगड़ा कर उसकी हत्या कर दी। इससे पहले दोनों ने एक साथ शराब पी थी। मंडल ने विपिन की हत्या करने के बाद उसका शव 4 टुकड़ों में काटकर फ्रिज में रख दिया था। दक्षिणी दिल्ली के डीसीपी ईश्वर सिंह ने कहा कि मंडल ने आरोप कबूल कर लिया लेकिन उसने इसे सिर्फ झगड़े का परिणाम बताया। दूसरी ओर सूत्रों का कहना है कि विपिन की हत्या सुनियोजित तरीके से की गई।

दिल्ली: दोस्त का शव टुकड़े में काटकर फ्रिज में रखने वाला हत्यारोपी गिरफ्तार

मंडल को शक था कि उसकी पत्नी उसकी अपेक्षा विपिन को ज्यादा तरजीह देती है जिसके चलते उसने हत्या कर दी। हालांकि डीसीपी ने फिलहाल इस बात से इनकार किया है। डीसीपी ने कहा कि मंडल अभी तक इसे सिर्फ झगड़े की बात कबूल कर रहा है। उसने ऐसी कोई बात नहीं बताई है।

गौरतलब है कि मौके पर मौजूद रहे एक जांच अधिकारी ने कहा था कि हमें मौके पर खून से सने हुआ कपड़े और शराब की बोतलें मिली। एक चाकू भी पाया गया था, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हत्या इसी चाकू से की गई थी। पुलिस को संदेह है कि हत्या दो दिन पहले हुई होगी। पुलिस ने रेस्तरां के साथ ही साथ पड़ोस में सीसीटीवी फुटेज की जांच करना शुरू कर दी थी ताकि घटना की पूरी कहानी सामने आ सके।

पुलिस ने बताया था कि फ्रिज आधा बंद था। जब पुलिस ने फ्रिज खोल दिया, तो वहां आदमी के शरीर के बड़े टुकड़े पाए। पुलिस अभी तक हत्या के पीछे का मकसद पता नहीं लगा सकी है। फ्रिज के ट्रे को भी हटा दिया गया था ताकि शव ना सड़े, हालांकि वो आधा बंद था, जिसके चलते गंध बाहर तक आ रही थी। पुलिस को संदेह था कि मांस काटने वाली चाकू का इस्तेमाल शरीर काटने करने के लिए किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+