गुजरात के दाहोद में हिंसा, पुलिस फायरिंग में 1 की मौत
दाहोद। गुजरात में विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित होने के मद्देनजर कथित तौर पर पुलिस की हिरासत में पिटाई से हुई मौत के बाद गुजरात में दाहोद में गरबडा तालुका में हिंसा फैल गई। इस दौरान एक किसान की गोली लगने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कथित तौर पर हिरासत में हुई मौत के कारण दोषी पुलिस वालों के खिलाफ गांव के लोग थाने का घेराव कर रहे थे। उनकी मांग थी कि कथित तौर पर हिरासत में पिटाई से हुई मौत के मामले दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाए। इस दौरान पुलिस ने गोलीबारी की जिसमें एक किसान घायल हो गया। उसके सिर में गोली लगी थी। इलाके में हिंसा 26 अक्टूबर को हुई थी। सूत्रों के अनुसार पुलिस क्राइम ब्रांच ने 31 वर्षीय कनेश गमरा को गुरुवार रात डेढ़ बजे के आसपास पूछताछ के लिए ले गई। पुलिस गमरा से उसके भाई के बारे में पूछताछ कर रही थी, जो डकैती के मामले में आरोपी है।

जब पुलिस ने पूछताछ के बाद गमरा को रिहा किया तो 1 घंटे के भीतर ही उसकी मौत हो गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया। इस दौरान पथराव भी हुआ। जिसके जवाब में पुलिस ने पहले आंसू गैस दागे और फिर गोली चला दी। इस में 3 लोग घायल हो गए और 1 की मौत हो गई। मृतक का नाम मोहनिया है जिसके परिवार में पत्नी, 3 बेटें और 3 बेटियां हैं।












Click it and Unblock the Notifications