मणिपुर की राजधानी इंफाल में फिर भड़की हिंसा, कर्फ्यू लगाकर बुलाई गई सेना

मणिपुर की राजधानी इंफाल में एक बार फिर हिंसा भड़कने के बाद आगजनी की घटनाएं सामने आईं, जिसके बाद एक बार फिर इलाके में सेना को बुलाकर कर्फ्यू लगाया गया है।

Violence erupted again in Manipur capital Imphal,

मणिपुर की राजधानी इंफाल में एक बार फिर से हिंसा भड़कने के बाद इलाके में कर्फ्यू लगा दिया है। बताया जा रहा है कि इंफाल में कई जगह आगजनी की घटना सामने आने के बाद मौके पर सेना को फिर से बुलाया गया और इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, इंफाल के न्यू चेकॉन इलाके के स्थानीय बाजार में एक बार फिर मैतेई और कुकी समुदाय के लोगों के बीच मारपीट शुरू हो गई। ये मामला इतना बढ़ गया कि कई जगहों पर आगजनी की घटनाएं सामने आने लगी। हालांकि, प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए इलाके में कर्फ्यू का ऐलान कर दिया है।

वहीं, इस मामले में सेना की तरफ से कहा गया कि मणिपुर के इंफाल में संभावित संघर्ष के जवाब में सेना और असम राइफल्स की जवान समय पर चले गए। स्थिति को कंट्रोल कर लिया गया है। 3 संदिग्धों को पकड़ा गया है,जबकि 2 हथियार बरामद किए गए हैं।

बता दें कि मणिपुर में आदिवासियों को लेकर कुछ खास कानून हैं, जिसके तहत वे पहाड़ी इलाकों में रह सकते हैं। वहीं, मैतई समाज को अनुसूचित जनजाति का दर्जा न मिलने के कारण वो पहाड़ी इलाकों में नहीं बस सकते हैं। जिसके लिए मैतेई समाज खुद को अनुसूचित जाति का दर्जा हासिल करवाने की मांग कर रही है।

मणिपुर में 3 मई को मैतई और कुकी समुदाय में अनुसूचित जनजाति के दर्जे की मांग के विरोध में हिंसा भड़क गई। इस हिंसा में अब तक 70 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+