कॉमेडियन मल्लिका से अक्षय कुमार ने कर दी गंदी बात, भड़क गए पिता विनोद दुआ
Recommended Video

नई दिल्ली। टीवी पर हाल ही में शुरू हुए एक नए कॉमेडी शो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस शो में अक्षय कुमार बतौर मुख्य जज हैं, जिसमें यूट्यूब पर फेमस तमाम कॉमेडियन मेंटर की भूमिका में हैं। लेकिन इस शो को लेकर विवाद तब शुरू हुआ जब जाने माने पत्रकार विनोद दुआ की बेटी मल्लिका दुआ के बारे में अक्षय कुमार के आपत्तिजनक कमेंट पर विनोद दुआ ने अक्षय कुमार से मांफी मांगने को कहा। विनोद दुआ ने कहा कि वह उनकी बेटी के लिए भद्दे, अश्लील और आपत्तिजनक कमेंट को बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस बाबत विनोद दुआ ने बकायदा अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट लिखी है, जिसमे उन्होंने अक्षय कुमार को जमकर आड़े हाथ लिया है। गौरतलब है कि हाल ही में टीवी पर शुरू हुए द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में अक्षय मल्लिका दुआ से कहते हैं कि आप बेल बजाओ मैं आपको बजाता हूं, जिसे लेकर विनोद दुआ ने मोर्चा खोल दिया है।

फेसबुक पर लिखी अपने पोस्ट में विनोद दुआ ने अक्षय कुमार के सेंस ऑफ ह्यूमर पर भी सवाल खड़ा किया है। अक्षय के विवादित कमेंट की वीडियो क्लिप को मल्लिका दुआ ने फेसबुक पर साझा किया है, जिसमे उन्होंने पूछा है कि क्या यह किसी को इंटरटेनिंग लगा। मीडिया से बात करते हुए विनोद दुआ ने कहा कि मैं इस पूरे प्रकरण पर स्टार प्लस से मांफी मांगने के लिए नहीं कहुंगा, क्योंकि चैनल पर यह एयर नहीं हुआ है, लेकिन इस मामले में अक्षय कुमार को जरूर मांफी मांगनी चाहिए। आपको बता दें कि स्टार प्लस पर आने वाले इस शो में अक्षय कुमार सुपर जज बने हैं, लेकिन इस पूरे विवाद पर उन्होंने अभी तक कुछ नहीं कहा है। इस शो में अक्षय कुमार के अलावा मल्लिका दुआ, जाकिर खान और हुसैन दलाल भी जज की भूमिका है। हाल ही में शुरू हुए इस शो की लोकप्रियता कुछ खास नहीं है और यह शो अभी भी लोगों में अपनी पैठ बनाने की कोशिश कर रहा है।
इसे भी पढ़ें- इस देश का पासपोर्ट पूरी दुनिया में है सबसे अधिक शक्तिशाली, भारत इस लिस्ट में है बहुत अधिक पीछे












Click it and Unblock the Notifications