Viksit Bharat Sankalp Yatra: मेरे पास तो साइकिल भी नहीं? PM मोदी ने क्यों और किससे कही ये बात?
Viksit Bharat Sankalp Yatra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' के लाभार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम किया।

जिसमें उन्होंने कहा कि 'अभी इस संकल्प यात्रा शुरू हुए 50 दिन भी नहीं हुए हैं और यह लाखों गांवों तक पहुंच चुकी है। ये एक रिकॉर्ड है।'
'मेरे पास तो साइकिल भी नहीं और आपने कार खरीद ली'
इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत जामगोद की रुबीना बी से बात की। रूबीना ने पीएम मोदी से कहा कि 'मैंने एक कार खरीदी है। इस पर पीएम मोदी ने हंसते हुए कहा कि मेरे पास तो साइकिल भी नहीं और आपने कार खरीद ली।, जिस पर सब हंसने लगे।'
देशभर के हितग्राहियों से बात कर रहे हैं PM
आपको बता दें कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत पीएम मोदी देशभर के हितग्राहियों से बात कर रहे हैं।
'कल्याणकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करना'
मालूम हो कि इस यात्रा का मकसद आम लोगों को पीएम उज्जवला योजना और आयुष्मान भारत जैसी कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरुक करना है और उन तक इसका लाभ पहुंचाना है।
'आम जन तक पहुंचे हर काम'
सरकार की पूरी कोशिश है, जो काम आम जन के लिए हो रहे हैं वो उन तक हर हाल में पहुंचे इसलिए पीएम मोदी बीच-बीच में आम जन से जुड़कर उनकी बातें सुनने का प्रयास करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications