शादी का झूठा वादा कर तलाकशुदा महिलाओं से पैसे लूटने वाला गिरफ्तार, 4 बैंक खातों में मिले इतने रुपए

नई दिल्ली। शादी का झांसा देकर तलाकशुदा लड़कियों को कथित रूप से अपने जाल में फंसाने और उनसे पैसे ऐंठने वाला बदमाश विकास उर्फ ​​मोहित आज (5 सितंबर) दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गिरफ्तारी के बाद विकास के चार बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया है, बताया जा रहा है कि उसके अकाउंट में चाल लाख से अधिक रुपए मिले हैं। पुलिस को धोखेबाज विकास की लंबे समय से तलाश थी, शनिवार को उसे गिरफ्तार किया गया है।

भोली भाली महिलाओं को बनाता था शिकार

भोली भाली महिलाओं को बनाता था शिकार

प्राप्त जानकारी के मुताबिक अंतरराज्यीय ठग विकास सिर्फ तलाकशुदा भोली भाली महिलाओं को अपने प्यार के जाल में फंसाता था और उनके पैसे ठगता था। आरोप है कि विकास उन लड़कियों को शादी का झांसा देकर उनसे मोटी रकम ठगने के बाद फरार हो जाता था। सिर्फ दिल्ली में ही नहीं बल्कि उस धोखेबाज ने कई राज्यों की लड़कियों को अपना शिकार बनाया है।

अन्य साथियों की तलाश में दिल्ली पुलिस

अन्य साथियों की तलाश में दिल्ली पुलिस

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद विकास उर्फ मोहित से जुड़े चार बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं, जिनमें करीब साढ़े चार लाख रुपये मिले थे। पुलिस ने बताया कि इस अपराध को अंजाम देने के लिए विकास के कई साथी भी उसके साथ काम करते थे, अन्य साथियों को गिरफ्तार करने के लिए आगे की जांच जारी है। इसके साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने में जुट गई है कि विकास ने अब तक कितनी महिलाओं को अपना शिकार बनाया है।

HIV संक्रमित लड़के ने धोखे से रचाई शादी

HIV संक्रमित लड़के ने धोखे से रचाई शादी

दिल्ली के पड़ोसी राज्य हरियाणा के जींद से धोखाधड़ी का एक हैरान कर देने वाला सामने आया है। यहां एक एचआईवी संक्रमित शख्स ने अपने बीमारी की बात छुपाकर शादी की और बाद में उसकी पत्नी भी इस जानलेवा बीमारी की गिरफ्त में आ गई। जब पत्नी को पति के एचआईवी संक्रमण की जानकारी मिली तो उसके पैरों तले की जमीन खिसक गई। पीड़िता ने पुलिस को सारी बात विस्तार से बताई और आरोपियों को खिलाफ केस भी दर्ज कराया।

यह भी पढ़ें: कोरोना वैक्सीन जब आएगी तब आएगी, लेकिन तब तक ऐसा करके भी खुद को रख सकते हैं सुरक्षित?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+