खुद को टास्क फोर्स का अधिकारी बता व्यापारी से 1.70 करोड़ लूटे, पांच बदमाश गिरफ्तार
नई दिल्ली। देशभर में लोकसभा चुनावों के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता लागू है। जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां, आयकर विभाग, ईडी से लेकर तमाम अहम विभाग लोगों के वित्तीय लेनदेन पर पैनी नजर रख रहे हैं। इस बीच आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में पुलिस ने पांच लोगों के गैंग को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 1.26 करोड़ रुपए बरामद किए गए हैं। जानकारी के अनुसार बदमाशों के इस गैंग ने यह पैसा एक व्यापारी से लूटा था। बदमाशों ने खुद को टास्क फोर्स का अधिकारी बताते हुए इस लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था।

जानकारी के अनुसार बदमाशों के गैंग ने व्यापारी से कुल 1.70 करोड़ रुपए की लूटपाट की थी, जिसमे से 1.26 लाख रुपए बरामद किए गए हैं। माना जा रहा है कि यह पैसा मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए कमाया गया है। घटना के बारे में ईडी और आयकर विभाग को जानकारी दे दी है।












Click it and Unblock the Notifications