विजयवाड़ा हादसा: पीएम मोदी और गृह मंत्री ने जताया दुख, हर संभव मदद का आश्वासन

नई दिल्ली। विजयवाड़ा के कोविड सेंटर में आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 30 लोग जख्मी हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दर्दनाक हादसे पर पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने दुख जताया है। पीएम ने घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करते हुए कहा कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री से मौजूदा स्थिति पर चर्चा की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। वहीं, गृह मंत्री अमित शाह इस दुख की घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ संवेदना व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार की ओर से राज्य सरकार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।

Recommended Video

    Andhra Pradesh : Covid Centre में आग लगने से 9 लोगों की मौत, PM Modi ने जताया दुख | वनइंडिया हिंदी
     vijayawada fire incident pm modi and amit shah assured all possible support

    पीएम और गृह मंत्री ने किया ट्वीट

    पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ''विजयवाड़ा के कोविड सेंटर में आग लगने से दुख हुआ। मेरे विचार उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री से मौजूदा स्थिति पर चर्चा की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया'' गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, ''आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में कोविड-19 सेंटर पर आग दुर्घटना की खबर से गहरा दुख हुआ। राज्य सरकार को केंद्र हर संभव सहायता का आश्वासन देता है। इस दुख की घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना।''

    सीएम ने दिए जांच के निर्देश

    आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में स्वर्णा पैलेस होटल को कोविड-19 सेंटर के रूप में बदला गया था। होटल में करीब 22 मरीजों का इलाज चल रहा था, जबकि कर्मचारियों सहित कुल करीब 50 लोग यहां रह रहे थे। रविवार की सुबह अचानक होटल में आग लग गई। आशंका जताई जा रही है कि आग की वजह शॉर्ट सर्किट थी। हादसे में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। आग लगने से कई लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने आग लगने पर दुख और शोक व्यक्त किया। सीएम ने अधिकारियों को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+