Vijay contest 2 Seats: विजय 2 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव, युवाओं को ₹4000 देने का वादा, 234 उम्मीदवारों का ऐलान
Vijay to contest 2 seat: तमिल सिनेमा के सुपरस्टार से नेता बने Vijay ने 2026 तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दांव खेल दिया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि यह चुनाव उनकी पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के बीच सीधी टक्कर होगी। उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही विजय ने खुद भी दो सीटों से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है, जिससे राज्य की राजनीति और गर्म हो गई है।
विजय इस बार त्रिची ईस्ट और चेन्नई के पेरंबूर सीट से चुनाव लड़ेंगे। पूरी ताकत झोंकते हुए सभी 234 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए उन्होंने लोगों से TVK के 'व्हिसल' चुनाव चिन्ह पर वोट देने की अपील की। उनका कहना है कि उनकी पार्टी सिर्फ और सिर्फ जनता के लिए काम करने आई है और हमेशा जनता के साथ खड़ी रहेगी। इस बड़े फैसले के साथ विजय ने साफ संकेत दे दिया है कि उनकी पार्टी इस बार किसी भी तरह से पीछे रहने के मूड में नहीं है।

🔹विजय बोले- "जनता का पैसा नहीं होगा बर्बाद"
अपने भाषण में विजय ने सबसे बड़ा वादा पारदर्शिता और साफ-सुथरी सरकार का किया। उन्होंने कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो सार्वजनिक धन का दुरुपयोग नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा, नशामुक्त तमिलनाडु और मजबूत कानून व्यवस्था का भरोसा दिलाया।
उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उनकी सरकार कभी भी राज्य के लोगों के हितों के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाएगी और जनता से सिर्फ "एक मौका" देने की अपील की।
युवाओं को साधने के लिए बड़ा ऐलान
चुनावी मैदान में उतरते ही विजय ने युवाओं को लुभाने के लिए बड़े वादे किए हैं। पार्टी ने घोषणा की है कि अगर TVK की सरकार बनती है तो 29 साल से ज्यादा उम्र के बेरोजगार युवाओं को हर महीने ₹4,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके साथ ही डिप्लोमा धारकों के लिए ₹2,500 मासिक सहायता देने का वादा भी किया गया है।
🔹विजय ने कहा- "हमारे उम्मीदवार आम लोगों से जुड़े हैं"
उम्मीदवारों का परिचय कराते हुए विजय ने उन्हें "जनता का असली रक्षक" बताया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने ऐसे लोगों को टिकट दिया है जो न तो बहुत अमीर हैं और न ही सत्ता के प्रभाव में हैं, बल्कि आम जनता की समस्याओं को समझते हैं।
विजय ने मौजूदा राजनीति पर निशाना साधते हुए कहा कि सिर्फ अनुभव होना ही काफी नहीं है, एक विधायक को ईमानदार और जिम्मेदार भी होना चाहिए। उनके मुताबिक, विधायक सिर्फ प्रतिनिधि नहीं बल्कि विधानसभा की गरिमा के रक्षक और जनता की आवाज होते हैं।
🔹 DMK पर सीधा हमला, चुनाव को बनाया 'वन-ऑन-वन फाइट'
विजय ने चुनावी मुकाबले को सीधे तौर पर एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली DMK के खिलाफ बताया। उन्होंने इशारों में कहा कि अब राज्य को नई राजनीति और नई सोच की जरूरत है। उनकी एंट्री से साफ है कि 2026 का तमिलनाडु चुनाव अब पारंपरिक दलों के लिए आसान नहीं रहने वाला। युवा, गवर्नेंस और वेलफेयर के मुद्दों पर फोकस करते हुए विजय ने खुद को एक मजबूत विकल्प के रूप में पेश कर दिया है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या फिल्मी स्टार की यह राजनीतिक पारी तमिलनाडु की सत्ता का समीकरण बदल पाती है या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications