एक खूबसूरत हसीना और 7 बड़े बैग के साथ लंदन भागे थे माल्या
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। लिकर किंग और बड़े बिजनेसमैन विजय माल्या पर बैंकों का 9000 करोड़ से ज्यादा का लोन है। विजय माल्या देश छोड़कर फरार हैं और इस समय लंदन में हैं। जानकारी के मुताबिक माल्या ने 2 मार्च को दोपहर करीब 1:30 बजे जेट एयरवेज की दिल्ली-लंदन फ्लाइट पकड़ी थी।

सूत्रों के मुताबिक फ्लाइट नंबर 9W122 से माल्या लंदन रवाना हुए। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर की मानें तो जिस वक्त माल्या लंदन रवाना हुए उस वक्त उनके साथ एक महिला भी थी। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि यह महिला कौन थी और माल्या के साथ क्यों थी।
विजय माल्या ने शुक्रवार सुबह ट्विटर पर अपनी नाराजगी जाहिर की और कहा कि वह भगोड़े नहीं है। उन्होंने कहा कि वह एक अंतरराष्ट्रीय कारोबारी हैं और अक्सर विदेश यात्राएं करते रहते हैं। एक दूसरे ट्वीट में विजय माल्या नेकहा, 'मैं एक सांसद हूं और मुझे कानून पर भरोसा है। हमारी कानून व्यवस्था मजबूत है और मैं उसका सम्मान करता हूं।'












Click it and Unblock the Notifications