राज्यसभा से विजय माल्या का इस्तीफा नामंजूर, जानिए क्यों?
नई दिल्ली। 9000 करोड़ रूपयों के कर्जदार और डिफाल्टर विजय माल्या ने राज्यसभा से इस्तीफा तो दे दिया लेकिन उनका इस्तीफा नामंजूर हो गया है। मंगलवार को राज्यसभा के सभापति मुहम्मद हामिद अंसारी ने निर्धारित प्रक्रिया में कमी के कारण इस्तीफा रिजेक्ट किया है, अब माल्या को औपचारिक प्रक्रिया से बर्खास्त किया जा सकता है, हालांकि सभापति ने अभी इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
मालूम हो कि माल्या ने आचार समिति की बैठक से एक दिन पहले ही अंसारी को अपना त्यागपत्र भेजा था और ट्वीट के जरिए कहा था कि पूरी विनम्रता से मैं भारतीय मीडिया से आग्रह करता हूं कि मुझे डिफाउल्टर घोषित करने से पहले तथ्यों की जांच करें और उनका सत्यापन करें।
आपको बता दें कि माल्या पर बैंकों का 9,000 करोड़ रुपये बकाया होने का आरोप है।वह कर्नाटक से राज्यसभा के निर्दलीय सदस्य हैं। उनका कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो रहा है। सदन में यह उनका दूसरा कार्यकाल है।













Click it and Unblock the Notifications