'पीएम मोदी को भेजेंगे जलेबी', रुझानों में कांग्रेस की बढ़त के बाद पवन खेड़ा ने किया बड़ा दावा
vidhan sabha chunav result 2024 जम्मू कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनाव के परिणाम आज सामने आ जाएंगे। इस बीच मतगणना को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों दल खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं। सुबह 8 बजे से ही मतगणना जारी है। शुरूआती रूझानों में कांग्रेस दोनों राज्यों में बढ़त बनाए हुए है।
जिसके बाद कांग्रेस का उत्साह ज्यादा बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। जिसके बाद कांग्रेस के नेताओं के बयान सामने आने लगे हैं। कांग्रेस के प्रवक्ता और मीडिया सेल के प्रमुख पवन खेड़ा ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों को देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है।

पवन खेड़ा ने कहा है कि वे पीएम मोदी को जलेबी भेजेंगे। उन्होंने कहा, "हमें पूरा भरोसा है कि आज दिन भर हमें लड्डू और जलेबी खाने को मिलेगी, प्रधानमंत्री मोदी को भी जलेबी भेजने वाले हैं। कहा कि हमें पूरा भरोसा है कि जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में हम बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं।
बता दें कि सुबह 9 बजे तक आए रुझानों में कांग्रेस हरियाणा में 60 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करती दिख रही है। हालांकि दोनों दलों में टक्कर जबरदस्त देखी जा रही है। ऐसे में काफी उतार चढ़ाव भी देखने को मिल रहा है। उधर जम्मू कश्मीर में 90 सीटों पर चल रही मतगणना में कांग्रेस गठबंधन शुरुआती रुझानों में 40 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है। जम्मू कश्मीर में 10 साल बाद चुनाव हो रहे हैं ऐसे में सबकी निगाहें जम्मू कश्मीर पर भी टिकी हुई हैं।
हालांकि शुरूआती रूझानों में हरियाणा में कांग्रेस को बढ़त दिख रही है। लेकिन भाजपा भी नेट टू नेट की लड़ाई में नजर आ रही है। ऐसे में कांग्रेस का उत्साहित है, लेकिन परिणाम का इंतजार किया जा रहा है। एग्जिट पोल में भी कांग्रेस को बढ़ती बताई गई है।जिसके लिए कुछ देर और इंतजार करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications