Video: पीएम मोदी ने ऐसा क्‍या बताया सीक्रेट? जिसे सुनते ही जोर-जोर से हंसने लगे चंद्रबाबू नायडू

Andhra Pradesh News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती पहुंचे और 58,000 करोड़ रुपये से अधिक लागत की अनेक परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू से जुड़ी यादें साझा करके लोगों से जुड़ने का मौका पाया।

दरअसल, पीएम मोदी ने मंच पर भाषण देते हुए सालों पुराना ऐसा रहस्‍य खोला जिसको सुनकर आंध्र प्रदेश के मुख्‍यमंत्री चंद्रबाबू नायडू हंसी नहीं रोक पाए और खिलखिला कर मुंह पर हाथ रखकर हंसने लगे। पीएम मोदी की बात पर केवल सीएम ही नहीं हंसे, बल्कि दर्शकों को भी मज़ा आ गया और पूरा पंडाल तालियों की गूंज उठा।

Amaravati

पीएम मोदी ने बताया यह रहस्य

दरअसल, पीएम मोदी ने कहा "चंद्रबाबू नायडू जी अभी टेक्‍नालॉजी को लेकर मेरी अभी-अभी बहुत तारीफ कर रहे थे लेकिन मैं आज एक रहस्‍य बता देता हूं, जब मैं गुजरात का नया मुख्यमंत्री बना, तो मैं हैदराबाद में बैठकर बाबू द्वारा की जा रही पहलों का बहुत बारीकी से अध्ययन करता था। और मैं उससे बहुत कुछ सीखता था। और आज मुझे इसे लागू करने का अवसर मिला है। मैं इसे लागू कर रहा हूं।"

पीएम मोदी बोले- चंद्रबाबू इसे अच्‍छे तरीके से कर सकते हैं

चंद्रबाबू नायडू की प्रशंसा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री की भविष्य की तकनीकों का लाभ उठाकर बड़े पैमाने पर परिणाम तेजी से प्राप्त करने की क्षमता पर जोर दिया। उन्होंने कहा "मैं अपने अनुभव से कहता हूं कि अगर भविष्य की तकनीक है, तो बहुत बड़े पैमाने पर काम करना है और इसे जल्दी से जल्दी जमीन पर उतारना है, तो चंद्रबाबू इसे सबसे अच्छे तरीके से कर सकते हैं।"

अमरावती की खास बातें?

  • अमरावती आंध्र प्रदेश की नई प्रशासनिक राजधानी है, जो आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, 2014 के बाद बसाई जा रही है।
  • अमरावती कृष्णा नदी के तट पर स्थित है और ऐतिहासिक व धार्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है।
  • अमरावती का प्राचीन इतिहास बौद्ध धर्म से जुड़ा हुआ है, जहाँ अमरावती स्तूप और ध्यान बुद्ध मूर्तियां प्रसिद्ध हैं।
  • आंध्र प्रदेश सरकार ने इसे एक हरित और स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखा है।
  • राजधानी के लिए विशेष आर्थिक क्षेत्र, आईटी हब, ग्रीन एनर्जी ज़ोन, और परिवहन नेटवर्क की योजनाएं बनाई गई हैं।
  • Caste Census: जातिगत जनगणना पर कांग्रेस और सहयोगियों का पाखंड बेनकाब, मोदी सरकार के एक्शन से सकते में विपक्ष
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+