बवाना में आग: वीडियो हुआ वायरल, भाजपा नेता पर उठ रहे सवाल
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली स्थित उत्तरी दिल्ली नगर निगम क्षेत्र के बवाना में फैक्ट्री में आग लगने से अब 17 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें मरने वालों की संख्या ज्यादातर महिलाओं की है। वहीं एक शख्स अपनी जान बचाने के लिए फैक्ट्री से कूद गया। इन सबके बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भारतीय जनता पार्टी की नेता और उत्तरी दिल्ली की मेयर प्रीति अग्रवाल बयान देती नजर आ रही हैं। उनके साथ अन्य लोग भी मौजूद हैं। इस वीडियो को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविजंद केजरीवाल ने भी रीट्वीट किया है।

'इसलिए इस पर हम कुछ नहीं बोल सकते'
पत्रकार अनुराग ढांढा के एकाउंट से ट्वीट किए गए वीडियो में कहा गया है कि - 'राजनीति में इससे शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता कि 17 लोगों की लाश पर कोई नेता इसलिए चुप है क्योंकि लाइसेंस उसी की पार्टी की एमसीडी ने दिया है। नार्थ एमसीडी मेयर और @BJP4Delhi नेता प्रीति अग्रवाल इस फैक्टरी का लाइसेंस हमारे पास है इसलिए इस पर हम कुछ नहीं बोल सकते।'

5 लाख रुपए का मुआवजा
दूसरी ओर इस पूरी घटना के बाद केजरीवाल ने जांच के आदेश दिए थे। केजरीवाल ने बवाना पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। आदेश दिया गया है कि राज्य सरकार की ओर से मारे गए सभी 17 लोगों के परिजनों को 5 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री घायलों को देखने के लिए अस्पताल भी पहुंचे थे।

प्लास्टिक और कार्पेट फैक्ट्रियों में आग लगी
बता दें कि बवाना के सेक्टर 5 में पटाखा, प्लास्टिक और कार्पेट फैक्ट्रियों में आग लगी थी। मरने वालों में अधिकांश महिलाएं थी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताा कि पहली मंजिल पर दो महिलाओं के शव एक दूसरे से लिपटे पाए गए। अंदाजा लगाया गया कि दोनों ने एक दूसरे को बचाने के लिए काफी कोशिश की होगी लेकिन वो इसमें असफल हो गईं।












Click it and Unblock the Notifications