Video: 15 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड के साथ पार्टी में पहुंची सुष्मिता सेन, दिखा गजब का रोमांस

मुंबई। दिवाली के मौके पर बॉलीवुड सितारे जमकर जश्न मनाते हैं। हर रात किसी न किसी सेलिब्रिटी के घर दिवाली पार्टी होती ही है। रविवार को बॉलिवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने प्री-दिवाली पार्टी रखी थी, जिसमें बॉलीवुड के साथ-साथ टीवी जगत के कई सितारे पहुंचे थे। इस पार्टी में तमाम फिल्मी सितारे पहुंची,लेकिन सबकी नजरें सिर्फ मिस यूनिवर्स रह चुकी सुष्मिता सेन पर अटक गई। एक्ट्रेस सुष्मिता सेन इस पार्टी में अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड के साथ पहुंची थी।

 15 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड के साथ सुष्मिता सेन

15 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड के साथ सुष्मिता सेन

शिल्पा शेट्टी की पार्टी में सुष्मिता अपने से 15 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ पहुंचीं थी। पार्टी में जैसी की सुष्मिता रोहमन के साथ कार से उतरीं सबकी निगाहें उनपर ही टिक गई। मीडिया के कैमरे उनपर फोकस हो गए। इस दौरान उनके बीच की केमिस्ट्री साफ-साफ झलक रही थी।

 कौन हैं रोहमन शॉल

कौन हैं रोहमन शॉल

सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल पार्टी में सेम कलर के ब्लैक आउटफिट में पहुंचे थे। कैमरे के सामने आकर दोनों ने पोज भी किया। इस दौरान उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री साफ-साफ झलक रही थी। आपको बता दें कि रोहमन सुष्मिता से करीब 15 साल छोटे हैं। 42 साल की सुष्मिता 27 साल के रोहमन को काफी सालों से डेट कर रही है। रोहमन पेशे से एक सुपरमॉडल है।

 सुष्मिता की बेटियों के साथ भी अच्छी बॉन्डिंग

सुष्मिता की बेटियों के साथ भी अच्छी बॉन्डिंग


पिछले दिनों शिल्पा शेट्टी की दिवाली पार्टी के बाद दोनों प्रदीप गुहा की दिवाली पार्टी में भी साथ नज़र आए। इस पार्टी से दौरान दोनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़ा हुआ था और बेहद बिंदास नजर आ रहे थे। रोहमन के साथ सुष्मिता ने लगभग अपने रिलेशनशिप को कंफर्म कर दिया है। वहीं रोहमन की बॉन्डिंग उनकी बेटियों के साथ भी काफी अच्छी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+