Video: पुलवामा में एनकाउंटर के दौरान सेना और सुरक्षाबलों पर बरसे पत्थर
पुलवामा। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर चल रहा है। इस एनकाउंटर में अभी तक एक जवान शहीद हो गया है और एक आतंकी को भी ढेर कर दिया गया है। एनकाउंटर के बीच ही सुरक्षाबलों पर स्थानीय नागरिकों की ओर से पत्थर फेंके जा रहे हैं। दक्षिण कश्मीर के तहत आने वाले पुलवामा के रात्नीपोरा इलाके में यह एनकाउंटर हुआ है। यहां पर सुरक्षाबलों को चार आतंकियों को छिपे होने की जानकारी मिली थी। बताया जा रहा है कि यह आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के हैं।

मोबाइल इंटरनेट सर्विसेज बंद फिर भी प्रदर्शन
पुलवामा के रात्नीपोरा में सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली। इसके बाद सेना की 50 राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ की 182 बटालियन और एसओजी पुलवामा की टीमों ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया था। एनकाउंटर के दौरान सावधानी बरते हुए पुलवामा में मोबाइल इंटरनेट सर्विसेज बंद कर दी गई। इसके बाद भी बड़े पैमाने पर स्थानीय नागरिक प्रदर्शन के लिए सामने आ गए। कश्मीर घाटी में में पिछले कुछ दिनों से लगातार आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर की खबरें आ रही हैं।
रविवार देर रात इंडियन आर्मी की उरी स्थित आर्टिलरी यूनिट के कैंप में भी कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखी गई थीं। दो लोगों को सेना ने हिरासत में लेकर पूछताछ भी की थी। रविवार को ही कुलगाम में सेना ने लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिद्दीन के पांच आतंकियों को ढेर कर दिया था। दक्षिण कश्मीर के तहत आने वाले कुलगाम में रविवार को कई घंटों तक एनकाउंटर चला था। बताया गया था कि यहां पर कार एक तीन आतंकी शनिवार को पहुंचे थे और वे एक घर में रह रहे थे। श्रीनगर में इसी दिन आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड फेंका था। इस हमले में 11 नागरिक और पांच जवान घायल हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications