Video: रिसेप्शन में दीपिका की साड़ी फंसी, रणवीर ने इस तरह संभाला
बेंगलुरू। इटली में शादी के बाद दीपिका और रणवीर की रिसेप्शन पार्टी आज बेंगलुरू में है। बेंगलुरू के 'द लीला पैलेस' में दीपिका और रणवीर का ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किया गया। इस रिसेप्शन में दीपिका गोल्डन साड़ी और हैवी जूलरी में नजर आईं तो वहीं रणवीर सिंह ने डार्क रंग की कॉलर बंद शेरवानी पहनी थी। दीपिका को ये साड़ी उनकी मां ने गिफ्ट की है। दोनों इस मौके पर बेहद रॉयल लुक में नजर आए।

दीपिका की अटकी साड़ी ठीक करने लगे रणवीर
रिसेप्शन के दौरान दोनों ने मीडिया के सामने पोज किया। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसने सबका ध्यान खींच लिया। दरअसल रणवीर दीपिका को लेकर काफी केयरिंग हैं। उनका ये केयरिंग एटीट्यूड कई बार देखा गया। रिसेप्शन के दौरान दीपिका की लंबे पल्लू वाली साड़ी बार-बार उनके पैर में अटक रही थी। दीपिका ने उसे कई बार ठीक किया, लेकिन वो बार-बार उनके पैर में उलझ रहा था।

सबके सामने दीपिका को दिया किस
जैसे ही पति रणवीर ने दीपिका को परेशान देखा। उन्होंने अच्छे पति की तरह उनकी साड़ी को सही कराने में मदद की। बिना किसी झिझक ने उन्होंने खुद दीपिका की अटकी साड़ी को ठीक किया और फिर उन्हें फाइंग किस देकर सबका दिल जीत लिया।

दीपिका के लिए बेहद केयरिंग हैं रणवीर
इससे पहले बी रणवीर दीपिका को लेकर अपना केयरिंग एटीट्यूड दिखा चुका है। शादी के बाद इटली से लौटने के दौरान एयरपोर्ट पर फैंस और मीडिया की भारी भीड़ के बीच रणवीर ने अपने बांहों का घेरा बनाकर दीपिका को प्रोटेक्ट किया। एयरपोर्ट पर रणवीर दीपिका को फैन्स और फोटोग्राफर्स की भीड़ से बचाने के लिए बांहों के घेरे में लेकर चलते नजर आए थे।

मां की गिफ्ट की साड़ी पहनी
रिसेप्शन में दीपिका ने उनकी मां की दी साड़ी को पहना है। उनकी मां उज्जवला ने ये साड़ी उन्हें गिफ्ट की है। वहीं रणवीर ने डिजाइनर रोहित बल की क्रिएशन पहनी हैं। पूरे आयोजन के लिए सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई है। गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14 और 15 तारीख को इटली में शादी की है। शादी के बाद दोनों ने मेहंदी, संगीत, कोंकणी शादी और आनंद कारज की तस्वीरें शेयर की हैं ।
View this post on InstagramA post shared by TheWeddingBrigade.com (@theweddingbrigade) on












Click it and Unblock the Notifications