तांत्रिक ने गर्भवती महिला को बाल पकड़कर जमीन पर घसीटा, वीडियो वायरल
सागर। इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक वीभत्स घटना एमपी के सागर में घटी है, जहां एक ढोंगी तांत्रिक ने एक आठ महीने की गर्भवती स्त्री को बुरी तरह मारा-पीटा है और उसके बाल खींचे है। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि ढोंगी तांत्रिक का ये नाटक जिले के अस्पताल परिसर में कई घंटों तक चलता रहा औप वहां के लोग तमाशबीन बने रहे।
आपको बता दें कि मध्यप्रदेश के सागर जिले की 25 साल की अर्चना आठ महीने के गर्भ से है लेकिन पिछले काफी समय से बीमार चल रही है। हालांकि उसे बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है लेकिन शनिवार को उसके घर वाले मेडिकल कॉलेज में एक तांत्रिक को लेकर पहुंच गए, उसके घरवालों को शक है कि अर्चना के ऊपर किसी चुड़ैल का साया है, इसलिए उसे डॉक्टरों की नहीं तांत्रिक की जरूरत है।
जब तांत्रिक अस्पताल पहुंचा तो पहले उसने पूजा की और फिर अर्चना को थप्पड़ मारना शुरू कर दिया, यहां तक की उसने अर्चना के बालों को पकड़कर कई मिनट तक जमीन पर भी घसीटा। अंधविश्वास के नाम पर इतने क्रूर मजाक को अस्पताल परिसर में लोग देखते रहे लेकिन किसी ने इस कांड को रोकने की कोशिश नहीं की, इस घटना के मुकदर्शकों में अस्पताल का स्टॉफ भी शामिल है।
हालांकि यह घटना अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई जिसे किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन जागा और उसने मीडिया में कहा कि वो इस घटना की पूरी जांच करेंगे और जो दोषी होगा उसे सजा भी दिलायेंगे।













Click it and Unblock the Notifications