VIDEO: दिल्ली चिड़ियाघर में शेर के बाड़े में घुसा शख्‍स, कभी बैठकर तो कभी लेटकर करने लगा अजीब हरकत

नई दिल्‍ली। दिल्ली के चिड़ियाघर से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। एक शख्स शेर के बाड़े में घुस गया। शख्स को लोगों ने रोकने की कोशिश की लेकिन फिर भी वह कूदकर शेर के पास जाकर बैठ गया। शेर के सामने वो अजीबो-गरीब हरकत कर रहा था। कभी लेट रहा था तो कभी हाथ हिलाकर डांस कर रहा था। गनीमत रह यही कि शेर ने इस शख्स के पर हमला नहीं किया। जानकारी के मुताबिक घटना गुरुवार दिन में लगभग 12.30 बजे की है। समय रहते चिड़ियाघर के सुरक्षाकर्मी बाड़े में पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद शेर के सामने बैठे व्यक्ति को बाहर निकाला जा सका। बताया जा रहा है कि शख्स मानसिक रूप से कमजोर है। शख्स को पुलिस थाने ले आई है और पूछताछ की जा रही है।

मूलत: बिहार का रहने वाला है शख्‍स, रेहान है नाम

मूलत: बिहार का रहने वाला है शख्‍स, रेहान है नाम

बताया जा रहा है कि वह शख्स मूलत: बिहार के चंपारण का रहने वाला है और फिलहाल दिल्ली के सीलमपुर में रहता है। इस युवक का नाम रेहान खान है। वह मानसिक रूप से कमजोर है। फिलहाल रेहान को पुलिस थाने ले गई है और पूछताछ की जा रही है।

2014 में भी दिल्‍ली चिड़ियाघर में हुआ था ऐसा, टाइगर ने दबोच लिया था

2014 में भी दिल्‍ली चिड़ियाघर में हुआ था ऐसा, टाइगर ने दबोच लिया था

23 सितंबर 2014 को मकसूद नाम का युवक चिड़ियाघर में बाड़े के अंदर गिर गया था, जहां उसे देखकर विजय नाम के टाइगर ने दबोच लिया। आंशका जताई गई कि वह टाइगर को देखने के लिए दीवार पर चढ़ गया, जहां असंतुलित होकर नीचे गिर गया था। लोगों ने बाड़े में इस युवक को देखकर उसे बचाने का प्रयास भी किया लेकिन वे सफल नहीं हो सके। टाइगर युवक की गर्दन पकड़कर अंदर ले गया। इस घटना में टाइगर के हमले की वजह से उसकी मौत हो गई।

पिछले महीने भी टाइगर ने किया था हमला

इससे पहले इसी चिड़ियाघर में पिछले महीने एक बंगाल टाइगर ने कर्मचारी फतेह सिंह पर हमला कर दिया था। वह उसके पिंजरे में पानी भरने गया था। हमले में फतेह सिंह के हाथ में मामूली चोट लगी थी। हालांकि पहले से बीमार बंगाल टाइगर की हालत और बिगड़ गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+