Video: मौसम और खराब हालातों के बीच वायुसेना तलाश रही AN-32 क्रैश में बचे लोगों को

नई दिल्‍ली। आठ दिन की तलाश के बाद मंगलवार को इंडियन एयरफोर्स (आईएएफ) के गायब ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट एएन-32 का मलबा अरुणाचल प्रदेश में मिल गया। तीन जून को यह एयरक्राफ्ट असम के जोरहाट से अरुणाचल प्रदेश के मेचुका स्थित एडवांस्‍ड लैंडिंग ग्राउंड (एएलजी) के लिए रवाना हो गया था। करीब 12 बजकर 27 मिनट पर विमान ने टेक ऑफ किया था और आखिरी बार दोपहर एक बजे इसका संपर्क एटीसी से हो सका था। अब इस विमान की सर्च से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है।

?rel=0&wmode=transparent" frameborder="0">

10 लोगों की टीम पहुंची क्रैश की साइट पर

वीडियो को देखकर आपको अरुणाचल की ऊंची पहाड़‍ियों के अलावा घने जंगल और खराब मौसम का पता भी लग जाएगा। आप समझ पाएंगे कि विमान को तलाशना खराब मौसम और ऐसी स्थितियों में वायुसेना के लिए कितना चुनौती भरा रहा होगा। अरुणाचल प्रदेश में रक्षा प्रवक्‍ता विंग कमांडर रत्‍नाकर सिंह ने इस पर और ज्‍यादा जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि क्रैश साइट को लोकेट करने के बाद एक टीम जिसमें वायुसेना और सेना के जवानों के अलावा असैन्‍य पर्वतारोही भी थे, उन्‍हें एयरलिफ्ट करके क्रैश साइट पर ले जाया गया है। ताजा जानकारी में आईएएफ आठ से 10 लोगों की टीम को दो हेलीकॉप्‍टर्स में लेकर क्रैश साइट पर पहुंचाने में कामयाब हुई है। ये टीम अब और ज्‍यादा मलबे और संभावित बचे हुए लोगों की तलाश में लोकेशन की ओर बढ़ रही हैं।

 12,000 फीट की ऊंचाई पर मिला मलबा

12,000 फीट की ऊंचाई पर मिला मलबा

एएन-32 का मलबा अरुणाचल प्रदेश के उत्‍तर में स्थित लिपो में मिला है जो सियांग जिले में आता है। आईएएफ की ओर से भी इस पर आधिकारिक बयान जारी किया गया था। इसमें कहा गया था, 'गायब एएन-32 का मलबा लिपो से 16 किलोमीटर दूर उत्‍तर में और उत्‍तर पूर्वी दिशा में करीब 12,000 फीट की ऊंचाई पर मिला है। इस इलाके में वायुसेना के एमआई-17 हेलीकॉप्‍टर सर्च ऑपरेशन में लगे थे।' इस एयरक्राफ्ट को अरुणाचल के मेचुका में लैंड करना था। एयरफोर्स ने पिछले दिनों एयरक्राफ्ट के बारे में जानकारी देने वालों को पांच लाख रुपए देने का ऐलान किया था।

कौन थे एयरक्राफ्ट पर सवार 13 लोग

कौन थे एयरक्राफ्ट पर सवार 13 लोग

एयरक्राफ्ट पर ऑफिसर्स की रैंक्‍स से लेकर वॉरेंट ऑफिसर तक सवार थे। जो 13 वायुसैनिक इस एयरक्राफ्ट पर सवार थे उनके नाम हैं-फ्लाइट लेफ्टिनेंट मोहित गर्ग, विंग कमांडर चार्ल्‍स, फ्लाइट लेफ्टिनेंट मोहंती, फ्लाइट लेफ्टिनेंट आशीष तंवर, स्‍क्‍वाड्रन लीडर विनोद, फ्लाइट लेफ्टिनेंट थापा, सार्जेंट अनूप, कॉरपोरल शारिन, वॉरेंट ऑफिसर केके मिश्रा, लीडिंग एयरक्राफ्ट मैन (एलएसी) पंकज, एलएसी एसके सिंह, एनसी राजेश कुमार और पुताली।

हर हाल में जारी रहेगा सर्च ऑपरेशन

हर हाल में जारी रहेगा सर्च ऑपरेशन

एनसी यानी नॉन कॉम्‍बटेंट एनरोल्‍ड, ये लोग वायुसेना का ही हिस्‍सा होते हैं और असैन्‍य रोल के तहत अपनी जिम्‍मेदारियों को पूरा करते हैं। एयरफोर्स की ओर से कहा गया है कि जहाज पर सवार लोगों और बचे हुए लोगों की स्थिति का पता लगाने की कोशिशों की जा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+