जामिया हिंसा: खाकी पर सवाल के बीच दिल्ली पुलिस का VIDEO आया सामने, कमिश्नर ने की थी पत्थर ना फेंकने की अपील
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून पर जामिया मिल्लिया इस्लामिया जल रहा है। कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन हिंसक हो चुका है। जामिया के छात्रों का आरोप है कि पुलिस ने यूनिवर्सिटी में घुसकर उनसे मारपीट की है। इतना ही नहीं पुलिस कार्रवाई को लेकर जामिया मिलिया इस्लामिया की वाइस चांसलर प्रोफेसर नजमा अख्तर ने एफआईआर दर्ज करवाने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि 'पुलिस बिना अनुमति के परिसर में दाखिल हुई थी। हम परिसर में पुलिस की मौजूदगी को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने अपनी बर्बरता से छात्र-छात्राओं को डराया। विश्वविद्यालय की संपत्ति को बहुत अधिक नुकसान पहुंचा है।'

खुद पर सवाल उठता देख अब दिल्ली पुलिस ने 15 दिसंबर का एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में दिल्ली पुलिस के जॉइंट कमिश्नर जामिया के प्रदर्शनकारी छात्रों से शांत रहने और पथराव न करने की अपील कर रहे हैं। पुलिस के अधिकारी लाउडस्पीकर पर कह रहे हैं, 'मैं आप सबसे अपील करना चाहता हूं कि पत्थर न चलाएं। लगातार ये पत्थर हम लोगों पर आ रहे हैं। हम लोग आपकी सुरक्षा के लिए हैं। आपके बीच कुछ गलत लड़के पहुंचे हैं और हम पर लगातार पत्थर फेंक रहे हैं।'
पुलिस अधिकारी प्रदर्शनकारी छात्रों के प्रतिनिधियों से मिलने की भी अपील करते हैं। पुलिस अधिकारी कहते हैं, 'हम चाहते हैं कि आपके नुमाइंदे (प्रतिनिधि) आकर हम लोगों से मिलें। लगातार पत्थर चल रहे हैं जिससे हम चोटिल भी हो रहे हैं। मजबूरन हमें बल प्रयोग करना पड़ सकता है। आपकी यूनिवर्सिटी का नाम खराब होगा। हम बिल्कुल भी ऐसा नहीं चाहते हैं।' आपको बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन के दौरान हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी आपराधिक पृष्ठभूमि के हैं और इनमें कोई भी छात्र नहीं है।
#WATCH Delhi Police Joint CP appeals to students of Jamia Millia Islamia to stay calm and stop stone pelting, on 15th December. (Source: Delhi Police) pic.twitter.com/vfYtzYVUYT
— ANI (@ANI) December 17, 2019












Click it and Unblock the Notifications