जब मां मल्लिका साराभाई के शव के आगे बेटी ने किया नृत्य, देखें वीडियो
अहमदाबाद। देश की विख्यात क्लासिकल नृत्यांगना मृणालिनी साराभाई अब हमारे बीच में नहीं हैं। ताउम्र संगीत की इस उपासक की अंतिम इच्छा थी कि उनकी अंतिम विदाई भी संगीत के साथ हो और आंखें मूंदने से पहले उन्होंने राग यमन कल्याण पर आधारित उनका प्रिय पद ‘कृष्णा नी बेगाने बारो'सुना था और अपनी बेटी से कहा था कि वो जब दुनिया से विदा हों तो इसी नृत्य के जरिये उनकी विदाई हो।
जिसका मान रखते हुए उनकी बेटी मल्लिका ने भावुक अंदाज में नृत्य करते अपनी मां की इस अंतिम इच्छा को पूरा किया। गौरतलब है कि 21 जनवरी को अहमदाबाद के निजी अस्पताल में पद्मभूषण से सम्मानित प्रख्यात नृत्यांगना मृणालिनी साराभाई का निधन हो गया। वह 97 साल की थीं और लंबे वक्त से बीमार थीं।
नीचे के वीडियो में देखिये किस तरह से मल्लिका ने अपनी मां को दी अंतिम विदाई













Click it and Unblock the Notifications