कपिल ने बताया- क्यों गोल गप्पे खाने के लिए बेटे को भी साथ ले आईं अर्चना, देखें वीडियो

मुंबई। कॉमेडी शो होस्ट करने वाली अर्चना पूरन सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह कॉमेडी शो द कपला शर्मा शो के सेट पर गोल गप्पे खाते हुए दिख रही हैं। वीडियो के पीछे से कपिल कमेंट्री कर रहे हैं।

Archna

इस वीडियो को अर्चना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। जिसे अभी तक करीब 4 लाख 33 हजार बार देखा जा चुका है। लोग इसपर कमेंट भी कर रहे हैं। वीडियो में अर्चना को गोल गप्पे वाले से ये कहते हुए सुना जा सकता है, 'भैया पेमेंट नहीं मिलेगी प्रोडक्शन से ले लेना, क्योंकि वो पेमेंट नहीं देते इसी से काम चलाना पड़ता है'।

कपिल शर्मा ने भी इस वीडियो पर कमेंट्री कर सभी को हंसा दिया है। वह अर्चना के लिए कहते हैं, ये है इनका असली रूप। हम कभी-कभी सेट पर ऐसा प्रबंध करते हैं। ये स्पेशल ब्रेक लेकर आई हैं। इन्हें पता है कि गोल गप्पे वाला आ रहा है इसलिए साथ में अपने बेटे को भी लेकर आई हैं। इसके तुरंत बाद अर्चना अपना बचाव करते हुए कहती हैं, 'मैं तो बस टेस्ट कर रही थी'।

हालांकि कपिल भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस तरह के वीडियो साझा करते रहते हैं। ऐसा पहली बार नहीं है, जब कपिल शर्मा अर्चना पूरन सिंह के साथ मजाक कर रहे हैं। इससे पहले वह नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर भी उनसे मजाक कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+