राखी सावंत और दीपक कलाल ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा-शादी के बाद भाई-बहन बनकर रहेंगे, देखें Video

मुंबई। बॉलीवुड की आयटम गर्ल राखी सावंत इन दिनों अपनी शादी को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं, लोगों को अब भी यकीन नहीं आ रहा है कि राखी सावंत सच में शादी करने जा रही हैं, इसलिए शायद राखी को अपने होने वाले पति दीपक कलाल के साथ शनिवार को प्रेस वार्ता करनी पड़ी, जहां दोनों ने जमकर ड्रामा किया।

शादी के बाद मैं और दीपक भाई-बहन की तरह रहेंगे: राखी सावंत

शादी के बाद मैं और दीपक भाई-बहन की तरह रहेंगे: राखी सावंत

मीडिया से बात करते हुए राखी ने कहा कि मैंने सुना है कि दीपिका पादुकोण ने अपनी शादी में 1 करोड़ का लहंगा पहना था, इस लिहाज से मेरी शादी में 8 करोड़ का लहंगा होना चाहिए, शादी के बाद मैं और दीपक कलाल भाई-बहन बनकर रहेंगे और मैंने अपनी शादी के रिसेप्शन में शाहरुख, सलमान, करीना और दीपिका को इनवाइट किया है।

यह भी पढ़ें: वेडिंग कार्ड के 1 दिन बाद ही होने वाले पति ने जारी किया राखी सावंत का 'वर्जिनिटी सर्टिफिकेट'
मुझे ये साड़ी गिफ्ट ट्रंप ने गिफ्ट की है: राखी सावंत

मुझे ये साड़ी गिफ्ट ट्रंप ने गिफ्ट की है: राखी सावंत

पीसी में राखी साड़ी में दिखीं और उन्होंने कहा कि मैं डोनॉल्ड ट्रंप को तहेदिल से धन्यवाद देना चाहती हूं क्योंकि उन्होंने मुझे ये साड़ी गिफ्ट की है, आज उनकी वजह से मेरी शादी अमेरिका में होने जा रही है, उनकी वजह से ही जो लोग शादी में जाने वाले हैं उनका वीजा भी हो गया है। जहां राखी इस तरह की बातें कर रही थीं, वहीं उनके होने वाले पति दीपक कॉमेडी करते नजर आए, लेकिन इस दौरान दोनों के बीच झगड़े और गाली-गलौच भी हुआ तो वहीं दीपक मे कुछ दो अर्थी संवाद के जरिए अश्लील बातें भी की।

दीपक तो N****वेडिंग चाहते थे: राखी सावंत

दीपक तो N****वेडिंग चाहते थे: राखी सावंत

तो वहीं दीपक कलाल ने कहा है कि हमारी शादी का बजट कुछ 70 करोड़ है, जिसको सुनते ही राखी भड़क गई और उन्होंने उनसे मीडिया के सामने ही कहा की बात तो 85 करोड़ की हुई थी, बाकी 15 करोड़ कहां गए, जिस पर दीपक ने कहा कि कुछ पैसा कपड़ों का कम हो गया है। जिस पर राखी ने कहा कि दीपक तो न्यूड वेडिंग चाहते थे।

राखी ने वेडिंग कार्ड सोशल मीडिया पर पोस्ट किया

राखी ने वेडिंग कार्ड सोशल मीडिया पर पोस्ट किया

आपको बता दें कि आयटम गर्ल राखी सावंत ने ऐलान किया है कि वो शादी करने जा रही हैं और उन्होंने अपना वेडिंग कार्ड सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, उनके वेडिंग कार्ड के पोस्ट करने के एक दिन बाद ही उनके होने वाले पति दीपक कलाल ने राखी सावंत का 'वर्जिनिटी सर्टिफिकेट' जारी करके सबको हैरान कर दिया।

 'वर्जिनिटी सर्टिफिकेट'

'वर्जिनिटी सर्टिफिकेट'

दीपक कलाक की ओर से जारी किए गए अजीबोगरीब सर्टिफिकेट पर लिखा है, 'Certificate of Virginity presented to Rakhi Sawant' । लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर दीपक और राखी साबित क्या करना चाहते हैं?

 31 दिसंबर की रात राखी-दीपक करेंगे ब्याह

31 दिसंबर की रात राखी-दीपक करेंगे ब्याह

लोगों को अब भी भरोसा नहीं हो रहा है कि आयटम गर्ल के नाम से मशहूर राखी सच में शादी करने जा रही हैं, हालांकि खुद को कभी बाबा रामदेव की प्रेमिका और अनूप जलोटा की गर्लफ्रेंड कहने वाली राखी सावंत ने जिसे अपना पति चुना है, उन्हें लोग यूट्यूबर और कॉमेडियन के नाम से जानते हैं, वो इंटरनेट का चर्चित चेहरा हैं। बता दें कि राखी-दीपक के वेडिंग कार्ड में लिखा है कि 31 दिसंबर की रात को दोनों लॉस ऐंजिलिस में शादी रचाने जा रहे हैं।

देखें वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+