VIDEO: सिगरेट से रॉकेट जलाने का ये वीडियो देखा क्या आपने?

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स अपने सिगरेट से पटाखर जला रहा है। शख्स सड़क के बीचोंबीच खड़ा है और अपने मुंह में लगी सिगरेट से रॉकेट जला-जलाकर उन्हें उड़ा रहा है।

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स अपने सिगरेट से पटाखर जला रहा है। शख्स सड़क के बीचोंबीच खड़ा है और अपने मुंह में लगी सिगरेट से रॉकेट जला-जलाकर उन्हें उड़ा रहा है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो गया है। लोगों को ये वीडियो मजेदार लग रहा है, लेकिन ऐसा करना जानलेवा साबित हो सकता है।

Viral Video

फेसबुक, ट्विटर और व्हाट्सऐप जैसे प्लेटफॉर्म पर इन दिनों एक वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में एक शख्स सड़क के बीचोंबीच खड़ा है। वहां खड़ा होकर वो रॉकेट को अपने मुंह में लगी सिगरेट से जला रहा है। शख्स ने हाथ में कुछ रॉकेट्स पकड़ रखे हैं और फिर वो एक-एक कर के अपने मुंह में लगी सिगरेट से उन्हें जला रहा है और ऊपर छोड़ रहा है। शख्स के आसपास से कई लोग गुजर रहे हैं लेकिन उसे किसी से फर्क नहीं पड़ता।

ये भी पढ़ें: VIDEO: प्रियंका चोपड़ा की सास ने शेयर किया एक खास वीडियो

वो एक-एक कर सभी रॉकेट को जलाता है और फिर वहां से निकल जाता है। ये वीडियो कहां का है और उसमें मौजूद शख्स कौन है, इसकी अभी तक जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। कुछ लोगों ने तो इस वीडियो में नासा, स्पेस एक्स तक को टैग कर दिया और शख्स की रॉकेट लॉन्चिंग स्किल्स को देखने के लिए कहा। इस पर तरह-तरह के मीम्स भी बनाए जा रहे हैं। ये वीडियो भले ही इंटरनेट यूजर्स को मजेदार लग रहा हो, लेकिन ऐसा करना जानलेवा साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें: ईदी के लिए मां से लड़ने वाली पाकिस्तानी बच्ची ने अब गुल्लक में बताया करप्शन का पैसा, वीडियो वायरल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+