VIDEO: प्रियंका चोपड़ा की सास ने शेयर किया एक खास वीडियो

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने इस महीने 18 तारीख को अपने अमेरिकी ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से रोका समारोह में सगाई की थी।

Priyanka Chopra

नई दिल्ली। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने इस महीने 18 तारीख को अपने अमेरिकी ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से रोका समारोह में सगाई की थी। रोका और सगाई पार्टी में निक और उनका पूरा परिवार पूरा भारतीय रंग में दिखाई दिया था। रोके की पूजा पूरे रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुई थी और पूरे जोनस परिवार ने पारंपरिक भारतीय परिधान पहना था। निक और उनके पिता केविन ने जहां इस मौके पर कुर्ता-पायजामा पहना था, वहीं निक की मां डिनीस सूट और फिर साड़ी में नजर आईं थीं। इतना ही नहीं, जोनस परिवार ने हिंदी गानों पर खूब ठुमके भी लगाए थे जिसका वीडियो हाल ही में डिनीस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

प्रियंका की मां ने सिखाया समधिन को डांस

प्रियंका की मां ने सिखाया समधिन को डांस

प्रियंका चोपड़ा की सास और निक जोनस की मां डिनीस मिलर-जोनस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में डिनीस और प्रियंका की मां मधु चोपड़ा रोके के बाद पंजाबी गाने पर ठुमके लगाते हुए दिख रही हैं। मधु चोपड़ा अपनी समधिन को पंजाबी स्टेप्स सिखा रही हैं और फिर डिनीस उनकी कॉपी करती दिख रही हैं। दोनों पंजाबी के हिट गाने 3 पेग पर डांस कर रही हैं।

निक के पिता ने वीडियो पर किया ये कमेंट

वीडियो शेयर करते हुए डिनीस ने लिखा, 'डांस में मेरी कमी के साथ धीरज रखने के लिए शुक्रिया मधु चोपड़ा! आई मिस यू।' डिनीस के इस वीडियो पर उनके पति और प्रियंका के ससुर केविन जोनस सीनियर ने कमेंट किया है, 'तुम डांस करते वक्त एक परी के जैसे लगती हो।' डिनीस के इस वीडियो को पोस्ट किए कुछ ही घंटे हुए हैं और अभी ही इस वीडियो पर 60 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

रोका के बाद दोस्तों को दी थी पार्टी

रोका के बाद दोस्तों को दी थी पार्टी

18 अगस्त को प्रियंका और निक ने रोका कर दुनिया के सामने अपना रिश्ता कबूल कर लिया। सुबह में रोका हुआ था और शाम में करीबी दोस्तों के लिए पार्टी रखी गई थी। प्रियंका और निक की सगाई पार्टी में हर एक चीज खास थी और सबसे खास था केक। उनकी पार्टी में जो 3 टियर केक लाया गया था, उसका वजन 15 किलो था और 3 लोगों ने मिलकर उसे उठाया था। इस केक की सबसे खास बात ये थी कि इसपर 24 कैरेट गोल्ड की पत्तियां लगाई गई थीं।

दामाद निक से खुश हैं प्रियंका की मां

दामाद निक से खुश हैं प्रियंका की मां

अपने होने वाले दामाद को लेकर मधु चोपड़ा ने कहा था कि, 'निक ने पूजा को काफी इंज्वॉय किया। ये उसके लिए एक नई चीज थी और उसने काफी गंभीरता से पूजा की। पंडित जी ने जो भी कहा, निक ने वो किया और उसने संस्कृत के मंत्रों का उच्चारण भी एकदम सही किया। उसके माता-पिता ने भी पूजा ठीक की। वो अच्छे लोग हैं।' निक जोनस को प्रियंका की मां ने काफी मैच्योर है बताया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+