VIDEO: J&K के एक प्रोफेसर ने बनाई Solar car,'इंडियन टेस्ला' की खासियत जानिए

श्रीनगर, 23 जून: जम्मू कश्मीर के एक प्रोफेसर ने लगातार 11 वर्षों की मेहनत के बाद एक ऐसी खोज की है, जो जीवाश्म ईंधन के खत्म होने की चिंता दूर कर सकती है। श्रीनगर के रहने वाले मैथमेटिक्स के एक प्रोफेसर ने एक मारूति 800 कार में बदलाव करके उसे सोलर कार बना दिया है। इसका लुक ऐसा है कि इसे 'इंडियन टेस्ला' कहा जाने लगा है। क्योंकि, इसका अगला दरवाजा उसी अंदाज में ऊपर की ओर खुलता है, जैसे अमेरिकी अरबपति एलन मस्क की टेस्ला कारों के दरवाजे खुलते हैं। जानिए क्या है इस 'इंडियन टेस्ला' की खासियत ?

श्रीनगर के प्रोफेसर ने बनाई सोलर कार

श्रीनगर के प्रोफेसर ने बनाई सोलर कार

पेट्रोल की कीमतें आसमान छू रही हैं और इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना सबके लिए मुमकिन नहीं है। इन दोनों समस्याओं के बीच का समाधान निकाला है, श्रीनगर के गणित के प्रोफेसर और इंजीनियर बिलाल अहमद ने। यह काम आसान नहीं था। बिलाल इस प्रोजेक्ट पर पिछले 11 साल से काम कर रहे थे, तब जाकर उन्होंने पूरी तरह से ऑटोमेटिक सोलर कार विकसित की है। उनकी खोज से कश्मीर घाटी को उसकी पहली सोरलर कार मिली है। इस सोलर कार की मुख्य विशेषता ये है कि यह नई खोज है, फिर भी इसे लग्जरी की तरह दिखने और स्टाइलिश रखने का पूरा ख्याल रखा गया है।

क्यों कहा जा रहा है 'इंडियन टेस्ला' ?

क्यों कहा जा रहा है 'इंडियन टेस्ला' ?

मारुति सुजुकी 800 हैचबैक को सोलर कार बनाने के लिए उन्होंने इसमें काफी चीजें बदली हैं। इस खोज के पीछे ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में उनके जीवन भर के जोश और उत्साह ने बहुत बड़ा रोल निभाया है। आंखों से इस सोलर कार में सबसे बड़ा बदलाव इसकी आगे वाले गेट में नजर आता है, जो पंख की तरह ऊपर खुलता है। अगर दुनिया भर में इलेक्ट्रिक कारों के क्षेत्र में तहलका मचाने वाली टेस्ला कार से तुलना करें तो यह काफी हद तक उसके मॉडल एक्स की तरह दिखाई पड़ती है। गौरतलब है कि टेस्ला की कार के गेट भी ऊपर खुलते हैं, जिससे वह 'टी' का आकार लेता है। गेट में बदलाव करने से इस सोलर कार की लुक काफी फैंसी हो गई है और इसकी वजह से कार के अंदर बैठना और उतरना भी ज्यादा आसान हुआ है।(पहली दोनों तस्वीरें सौजन्य:@basiitzargar)

पेट्रोल की कीमतों के चलते आया आइडिया

पेट्रोल की कीमतों के चलते आया आइडिया

खुद अपनी खोज के बारे में बिलाल अहमद ने कहा है, 'मैं दिव्यांग जनों के लिए एक कार बनाना चाहता था, लेकिन आर्थिक कठिनाई ने इसे मुश्किल बना दिया। सोलर कार के आइडिया ने मेरी दिलचस्पी बढ़ा दी.....यह फ्री एनर्जी है....और हाल ही में मैंने अखबारों में पढ़ा है कि पेट्रोल की कीमतें 10 वर्षों में बढ़ने वाली हैं।' यही सब सोचकर श्रीनगर निवासी और पेशे से इंजीनियर और प्रोफेसर बिलाल अहमद ने घाटी को पहली सोलर कार बनाकर दी है। अहमद का पूरा प्रयास है कि वह ऐसे वाहन बनाएं जो आम आदमी के इस्तेमाल के लायक रहे।

इस 'इनोवेटिव कार' की खासियत जानिए

इस 'इनोवेटिव कार' की खासियत जानिए

कार की बोनट और दरवाजों पर सोलर पैनल फिट गए गए हैं। ब्लैक सोलर पैनल डिक्की वाले दरवाजे और पिछली खिड़कियों पर भी लगाए जा सकते हैं। कार के अंदर ही चार्जिंग प्वाइंट मौजूद है। कार को लाल रंग से इनोवेटिव कार का नाम दिया गया है। कार के पहियों के रिम और फ्रंट ग्रिल में भी परिवर्तन किया गया है। इस कार को देखकर वे लोग चकित हो रहे हैं, जो एलन मस्क का इंताजर कर रहे हैं कि वे कब अपनी टेस्ला का भारत में ऑपरेशन शुरू करेंगे।

कम सौर ऊर्जा में भी ज्यादा विद्युत ऊर्जा का इंतजाम

बिलाल की इनोवेटिव सोलर इलेक्ट्रिक कार सिर्फ मोनोक्रिस्टलाइन सोलर पैनल से उत्पादित हुई इलेक्ट्रिकल एनर्जी से ही चल सकती है। इस कार में जो सोलर पैनल इस्तेमाल किए गए हैं, वह इस तरह के हैं, जिसमें कम सौर ऊर्जा मिलने पर भी अत्यधिक विद्युत ऊर्जा पैदा हो सकती है। इनकी यह खोज सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। राइजिंग कश्मीर से बिलाल ने कहा है, 'मर्सिडीज, फेरारी, बीएमडब्ल्यू जैसी कारें आम आदमी के लिए सिर्फ सपना हैं। इन्हें कुछ ही लोग खरीद पाने में सक्षम होते हैं, जबकि बाकी लोगों के लिए उसे चलाना और घूमना सपना ही रह जाता है। मैंने सोचा कि ऐसे लोगों को कुछ शानदार एहसास दिया जाए।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+