टीशर्ट को दांतों तले दबा सुष्मिता का दिलबर-दिलबर पर डांस देख दीवाने हुए लोग, वीडियो वायरल

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन का दिलबर-दिलबर पर किए डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। सुष्मिता जिम में स्पोर्ट्स वियर में दिलबर दिलबर पर डांस करती दिख रही हैं। स्पोर्टस ब्रा को दांतो तले दबाकर उनका बैली डांस लोगों का खूब पंसद आ रहा है।

सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा डांस

दिलबर दिलबर पर सुषमा के डांस का ये वीडियो लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि उनके इंस्टा अकाउंट से इसके शेयर होने के 17 घंटे के भीतर इसे करीब छह लाख लोग देख चुके हैं। इस वीडियो के साथ सुष्मिता सेन ने लिखा- दिलबर हमेशा से ही एक एहसास रहा है।

1999 में भी सुष्मिता का डांस आया था दर्शकों को पसंद

1999 में भी सुष्मिता का डांस आया था दर्शकों को पसंद

1999 में आई फिल्म सिर्फ तुम में दिलबर दिलबर गाने को सुष्मिता सेन पर फिल्माया गया था। उस वक्त इस गाने ने खूब धमाल मचाया था और सुष्‍म‍िता सेन के डांस को लोगों ने खूब पसंद किया था। हाल ही में आई फिल्म सत्यमेव जयते में नोरा फतेही ने सुष्मिता सेन के गाने दिलबर-दिलबर के रीमिक्स पर डांस किया है। सुष्मिता ने इस बार दिलबर दिलबर के रीमिक्स पर भी अपने डांस का हुनर दिखाया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

रीमिक्स वर्जन पर किया सेन ने डांस

रीमिक्स वर्जन पर किया सेन ने डांस

दिलबर के रीमिक्स वर्जन में सुष्मिता सेन को नोरा फतेही का डांस पसंद आया था और उन्होंने नोरा की तारीफ की थी।। लैक्मे फैशन वीक में सुष्मिता ने कहा था कि नोरा ने इस गाने में बहुत ही अच्छा काम किया है। हालांकि उन्होंने कहा कि दिलबर दिलबर का ओरिजनल वर्जन ही उन्हें ज्यादा पसंद है। बता दें कि सुष्मिता सेन बीते कुछ दिनों से फिल्मों में बहुत ज्यादा सक्रिय नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+