Video: वडोदरा की गलियों में घूमता मिला 5 फीट लंबा मगरमच्छ, रेस्क्यू करने में लोगों को छूटे पसीने
वडोदरा। गुजरात में पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश की वजह से एक बार फिर शहर की सड़के नदियों में तब्दील हो गई हैं। सूरत में जहां बाढ़ के हालात हैं वहीं, वडोदरा में लोगों के घरों के अंदर पानी भर गया है। शहर के ज्यादातर इलाकों में एक से डेढ़ फीट पानी जमा हो गया है। बारिश की वजह से जहां सड़कें नदियां बन गई हैं वहीं, इस पानी के रास्ते अब खतरनाक मगरमच्छ आवासीय क्षेत्र में घूमने लगे हैं। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ लोग एक मगरमच्छ को रेस्क्यू करते नजर आ रहे हैं।

गुतरात से सामने आया मगरमच्छ का एक और मामला
गुजरात के वडोदरा में अक्सर इंसानों और मगरमच्छों का आमना-सामना होता रहता है। गुजरती विश्वामित्री नदी में बड़ी संख्या में मगरमच्छ होने की वजह से बाढ़ की स्थिति में ये खतरनाक जानवर शहर की ओर भी आ जाते हैं। ऐसे कई वीडियो सामने आ चुके हैं जिसमें छोटे-बड़े मगरमच्छों को शहर से रेस्क्यू करते देखा जा चुका है। अब ताजा मामला वडोदरा में एक आवासीय क्षेत्र से सामने आया है जहां, स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे एक पब्लिक चेयर के नीचे मगरमच्छ को देखा।

गलियों में घूमता दिखा मगरमच्छ
इस खतरनाक जीव को देखने के बाद लोगों के हाथ-पांव फूलने लगे, आनन-फानन में एक शख्स ने पशु कल्याण संगठन जीएसपीसीए के अधिकारियों को फोन किया। इसके बाद जीएसपीसीए वालेंटियर्स की एक टीम मौके पर पहुंच कर मगरमच्छ का रेस्क्यू करती है। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि करीब पांच फीट लंबा एक मगरमच्छ लोगों के बैठने के लिए बनाए गए बेंच के नीचे छिपा है।

वालेंटियर्स ने किया मगरमच्छ को काबू
जीएसपीसीए वालेंटियर्स को मगरमच्छ पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। साइज में छोटा होने के बाद भी मगरमच्छ काफी शक्तिशाली दिखाई देता है, एक वालेंटियर बहुत मुश्किल से डंडे और रस्सी के सहारे उसे काबू में रखता है और दूसरा सख्स उनकी आंखो पर कपड़ा डाल के उसे पीछे से पकड़ने की कोशिश करता है। इस दौरान मगरमच्छ खुद को छुड़ाने की काफी कोशिश करता है।

पहले भी आ चुके हैं कई मामले
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब गुजरात से ऐसा वाकया सामने आया हो, इससे पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं। पिछले साल नवंबर में वडोदरा के ही एक घर के बाथरूम में विशाल मगरमच्छ को देखा गया था। घरवालों ने तुरंत पशु कल्याण संगठन को फोन किया। उन्हें बताया कि घर में मगरमच्छ आ घुसा है। जिसके बाद रात करीब 2.45 संगठन की रेस्क्यू टीम उस मगरमच्छ को पकड़ने उक्त मकान में आई। काफी मशक्कत के बाद उस मगरमच्छ को पकड़ा और फिर सुरक्षित जगह ले जाकर छोड़ा।
यह भी पढ़ें: देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 25 लाख के पार, बीते 24 घंटों में 944 लोगों की मौत












Click it and Unblock the Notifications