कोरोना को हराने के बाद विकी कौशल ने मनाया पहला बर्थडे, भाई ने शेयर की तस्वीर

मुंबई, 16 मई। अपनी एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड में अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता विकी कौशल आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। कोरोना के चलते विकी के जन्मदिन का सेलीब्रेशन उनके घर पर ही हुआ है। लेकिन अच्छी बात ये है कि इसकी तस्वीरें हमें मिल गई हैं जो उनके छोटे भाई और अभिनेता सन्नी कौशल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।

भाई ने इंस्टा पर शेयर की फोटो

भाई ने इंस्टा पर शेयर की फोटो

रविवार को सन्नी कौशल ने विकी कौशल की तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। तस्वीर के साथ विकी के भाई ने कैप्शन दिया है "जन्मदिन मुबारक हो मेरे भाई।" तस्वीर में विकी कौशल बर्थडे केक के साथ पोज दे रहे हैं। ब्लैक हुडी और ब्लू जींस पहने उरी अभिनेता मुस्कराते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी पीछे दीवार पर हैप्पी बर्थडे लिखा हुआ है।

बता दें कि विकी कौशल अप्रैल की शुरुआत में ही कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे। विकी ने इसकी जानकारी खुद ही इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। 5 अप्रैल को इंस्टापोस्ट में अभिनेता ने लिखा था कि "सभी तरह से ध्यान रखने और सावधानी बरतने के बावजूद दुर्भाग्य से मैं कोविड-19 पॉजिटिव हो गया हूं। सभी तरह के आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मैं घर पर क्वारंटाइन हूं और डॉक्टर द्वारा बताई गई दवाएं ले रहा हूं। जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं मैं उन सभी से अनुरोध करता हूं कि वे जल्द अपना टेस्ट करा लें। अपना ध्यान रखें और सुरक्षित रहें।"

विकी कौशल के साथ कैटरीनी भी हुई थीं पॉजिटिव

विकी कौशल के साथ कैटरीनी भी हुई थीं पॉजिटिव

अप्रैल के मध्य में विकी कौशल कोरोना निगेटिव हुए थे जिसकी जानकारी भी उन्होंने खुद ही दी थी। इस बार उन्होंने अपनी मुस्कराती हुई तस्वीर पोस्ट की थी जिसके नीचे कैप्शन में सिर्फ एक शब्द लिखा था- निगेटिव।

विकी कौशल की इन दिनों अभिनेत्री कैटरीना कैफ से नजदीकियां चर्चा में हैं। खास बात है ही जब विकी कौशल पॉजिटिव पाए गए थे उसी समय कैटरीना कैफ भी वायरस की चपेट में आई थीं। कैटरीना 17 अप्रैल को रिकवर हुई थीं।

भाई के साथ है स्पेशल बॉण्ड

भाई के साथ है स्पेशल बॉण्ड

विकी कौशल और उनके भाई सन्नी कौशल में स्पेशल बॉण्ड है और दोनों अक्सर एक दूसरे के सोशल मीडिया पेज पर एक दूसरे की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। विकी कौशल मशहूर एक्शन डायरेक्टर शाम कौशल के बेटे हैं। विकी कौशल ने उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक, मसान, रमन राघव, राजी जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बनाई है। वह अनुराग कश्यप की गैंग्स ऑफ वासेपुर में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में भी काम कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+