उपराष्ट्रपति ने परिवार सहित देखी फिल्म 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी', अमिताभ का काम आया पसंद

नई दिल्ली। चिरंजीवी की हाल ही में आई फिल्म सई रा नरसिम्हा रेड्डी को काफी पसंद किया जा रहा है। उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी ये तेलुगु फिल्म देखी। इस दौरान उनके साथ चिंरजीवी भी मौजूद थे। फिल्म की स्क्रीनिंग में वेंकैया नायडू के परिवार ने भी शिरकत की। फिल्म की स्क्रीनिंग दिल्ली स्थित उप राष्ट्रपति निवास पर की गई।

vice president, sye raa narasimha reddy

फिल्म को देखने के बाद उप राष्ट्रपति ने चिरंजीवी और अमिताभ बच्चन सहित अन्य कलाकारों की प्रशंसा की। उन्हें इसमें सुरेंद्र रेड्डी का निर्देशन भी काफी पसंद आया है। इस फिल्म को लेकर उन्होंने तीन ट्वीट किए हैं। ट्वीट के साथ ही उन्होंने कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं। जिसमें वह अपने परिवार के साथ फिल्म देखते दिख रहे हैं। उन्होंने फिल्म से संबंधित जानकारी भी अपने ट्वीट में दी है।

उप मुख्यमंत्री ने लिखा, 'आज अपने निवास पर पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा फिल्म के मुख्य कलाकार श्री चिरंजीवी जी के साथ "से रा नरसिम्हा रेड्डी" फिल्म देखी। फिल्म ब्रिटिश शासन के विरुद्ध आंध्र प्रदेश के रायलसीमा क्षेत्र में उय्यालवाड़ा नरसिम्हा रेड्डी के नेतृत्व में हुए सशक्त विद्रोह के कथानक पर आधारित है। मैं श्री चिरंजीवी, श्री अमिताभ बच्चन सहित फिल्म के सभी कलाकारों का उनके प्रभावी और जीवंत अभिनय के लिए अभिनन्दन करता हूं तथा फिल्म के निर्देशक श्री सुरेंद्र रेड्डी जी के निर्देशन की सराहना करता हूं।'

बता दें इस फिल्म को रिलीज हुए 15 दिन हो गए हैं। फिल्म दुनियाभर में 230 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। 2 अक्टूबर को रिलीज हुई इस मल्टीस्टारर फिल्म ने अपनी लागत वसूली कर ली है। हालांकि फिल्म हिंदी इलाकों में अधिक नहीं चल पाई लेकिन दक्षिण में फिल्म ने अच्छी खासी कमाई कर ली है। फिल्म उत्तर भारत में महज आठ करोड़ रुपये ही कमा पाई है। वॉर फिल्म से टकराने के कारण इसकी कमाई पर असर हुआ है। हालांकि फिल्म अमेरिका में अच्छी कमाई कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+