Vice President Election: व्हील चेयर पर वोट डालने पहुंचे मनमोहन सिंह, लोगों ने किया जज्बे को सलाम

नई दिल्ली, 6 अगस्त: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए संसद भवन में सुबह 10 बजे से वोटिंग जारी है, जहां शुरुआत में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वोट डालने पहुंचे। इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी संसद भवन पहुंचे। उम्र ज्यादा होने और बीमारी की वजह से वो चलने में असमर्थ हैं, ऐसे में उनको व्हील चेयर पर लाया गया। इसके बाद संसद भवन के स्टाफ की मदद से उनको व्हील चेयर से उठाकर वोट डलवाया गया। उनकी व्हील चेयर वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही। साथ ही लोग उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जता रहे।

Recommended Video

    Vice Presidential Poll Result: Jagdeep Dhankhar निर्वाचित, देखें करियर | वनइंडिया हिंदी | *Politics
    Wheel Chair

    दरअसल पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पिछले कुछ वक्त से बीमार चल रहे हैं। जिस वजह से वो पार्टी की मीटिंग्स में भी नहीं जा पाते। राष्ट्रपति चुनाव में भी वो व्हील चेयर से आए थे। अभी भी उनकी तबीयत ज्यादा सही नहीं है, ऐसे में उनको व्हील चेयर की मदद से मतदान स्थल पर लाया गया और फिर उनके सहयोगियों ने उन्हें उठाकर मत पेटी में वोट डलवाया। लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कमान कर रहे हैं। साथ ही उनके जज्बे को सलाम किया जा रहा। सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा कि तबीयत सहीं नहीं होने के बावजूद डॉ. सिंह संसद भवन पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। ये उनके देश सेवा के जज्बे को दिखाता है।

    पिछले साल हुआ था कोरोना
    पिछले साल अप्रैल में डॉ. सिंह को कोरोना वायरस ने अपनी चपेट में ले लिया था। जिसके बाद उनको एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया था। इसके बाद वो 10 दिनों तक अस्पताल में रहे। फिर उन्हें छुट्टी दे दी गई। अक्टूबर में दोबारा उनकी तबीयत खराब हुई थी। जिस वजह से कई दिनों तक वो एम्स में भर्ती रहे। उनकी 2009 में बाईपास सर्जरी भी हो चुकी है।

    दोनों सदनों के सदस्य करते हैं वोट
    आपको बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव में तो संसद के सदस्यों के साथ राज्यों के विधायक भी वोट करते हैं, लेकिन उपराष्ट्रपति चुनाव में सिर्फ राज्यसभा और लोकसभा के सदस्य वोट डालते हैं। इस वजह से वोटिंग वाले दिन मतों की गिनती कर ली जाती है। ऐसे में रात को 8-9 बजे तक रिजल्ट आने की संभावना है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+