बेऔलाद हिंदू दंपत्तियों की मदद करेगा VHP, प्रवीण तोगड़िया ने शुरू की हेल्पलाइन

नयी दिल्ली। देश में धर्म आधारित जनगणना आंकड़े जारी होने के बाद विश्‍व‌ हिंदू परिषद की चिंता बढ़ गई है। देश में हिदुंओं की घटनी तादात से वीएचपी चीफ प्रवीण तोगड़िया परेशान है। ऐसे में अपनी चिंता जाहिर करते हुए उन्होंने हिंदुओं से आबादी बढ़ाने की अपील की है।

praveen togadia

इतनी ही नहीं तोगड़िया ने निसंतान हिंदूं दंपत्तियों के लिए हेल्पलाइन सेवा की शुरुआत की है। नासिक कुंभ में वीएचपी की बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि वह उन हिंदू परिवारों का इलाज कराना चाहते हैं जहां कुछ बीमारियों की वजह से बच्चे पैदा करने में दिक्‍कत आती है।

हेल्पलाइन सेवा की मदद से वीएचपी ऐसे बेऔलाद हिंदू दंपत्तियों का इलाज कर उन्हें चार बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। इतना ही नहीं उन्होंने मुस्लिम समुदाय पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में मौजूद सभी समुदाय जहां आबादी पर काबू पाने के प्रयास में लगे हैं वहीं मुस्लिम समाज सहयोग देने के बदले किसी अभियान की तरह जनसंख्या बढ़ाने में लगा है। तोगड़िया के इस बयान की कड़ी निंदा की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+